21/08/2026
राष्ट्र निर्माण की शुरुआत स्वयं के चरित्र निर्माण से होती है। 🇮🇳
श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्रहित के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रो. अरुण कुमार मिश्रा ने उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि एक जागरूक, संस्कारित और जिम्मेदार युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की भावना को और मजबूत किया। 🇮🇳✨
शिक्षा के साथ संस्कार • चरित्र के साथ राष्ट्र निर्माण • युवा शक्ति से विकसित भारत