Creative Mind Classes

Directions Contact the school

Creative Mind Classes Specialised Institute for ENGLISH Bank Railway S.S.C. Vyapam Post Office and all others Competitive Exam English

03/09/2026
ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन------शासन के निर्देशानुसार भारत स...
29/05/2026

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन

---

---

शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 मई से ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। जिन भी किसानों ने मूंग की बुवाई की है वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्धारित लिंक से पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा सुविधा केंद्रो पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। किसान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसान अपने साथ भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचें। इसके अलावा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान पंजीयन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति साथ ले जाएं। किसानों से खरीदी जाने वाली फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नंबर लिंक कराकर रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये आवेदन 27 मई से_**प्रदेश के समस्त शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ...
27/05/2026

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये आवेदन 27 मई से_*

*प्रदेश के समस्त शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) एवं अशासकीय महाविद्यालयों में डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिये आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 27 मई से प्रारंभ हो रही है। योग्‍य अभ्‍यर्थी 27 मई, 2025 से एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश के लिये पंजीयन कर सकेंगे।*

*उक्त संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की बेबसाइट*

*https://rsk.mponline.gov.in/*

*पर जाकर जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रथम चरण के प्रवेश पंजीयन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गयी है। उल्‍लेखनीय है कि उक्‍त संस्‍थानों में डीएलएड पाठ्यक्रम की नियत सीटों पर प्रवेश, अभ्‍यर्थी के कक्षा 12वीं में प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट अनुसार शासन द्वारा आरक्षण संबंधी जारी निर्देशों के तहत किये जायेंगे। अंतिम तिथि तक प्राप्‍त आवेदनों के आधार पर आरक्षण नियमों के अनुसार मेरिट सूची 6 जून को तथा योग्‍य अभ्‍यर्थियों को विभिन्‍न संस्‍थानों में प्रवेश आवंटन 7 जून से 10 जून तक जारी किये जायेंगे। चयनित अभ्‍यर्थी 11 जून से 16 जून के मध्‍य उन्‍हें आंवटित संस्‍थानों में प्रवेश ले सकेंगे।*

कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन हेतु नवीन प्रारूप नियमों पर सुझाव आमंत्रित इच्छुक नागरिक 5 जून 2026 तक भेज स...
25/05/2026

कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन हेतु नवीन प्रारूप नियमों पर सुझाव आमंत्रित

इच्छुक नागरिक 5 जून 2026 तक भेज सकते हैं सुझाव

सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्‍तावेज परीक्षण एवं साक्षात्‍कार 5 जून से 11 ज...
24/05/2026

सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्‍तावेज परीक्षण एवं साक्षात्‍कार 5 जून से 11 जून 2026 तक
---

शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्यर्थी अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके द्वारा लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Address

Nahar Colony Bareli
Bareli
464668

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Creative Mind Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Creative Mind Classes:

Shortcuts

Share

Category