Narbada Education Valley School Bareli

Narbada Education Valley School Bareli Affiliated by Govt of Madhya Pradesh
A Real English Medium School
Class 1st to 8th

05/05/2026
77 वे गणतंत्र दिवस 2026 के सुअवसर पर संस्था में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ...
02/02/2026

77 वे गणतंत्र दिवस 2026 के सुअवसर पर संस्था में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ...

✨ नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में गरबा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजनबरेली नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्...
01/10/2025

✨ नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में गरबा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

बरेली नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब छात्राओं ने दुर्गा माता, लक्ष्मी माता एवं सरस्वती माता का रूप धारण कर मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। बालिकाओं के इस सजीव रूप ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और संस्कारों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करते हैं।
गरबा महोत्सव ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर कर दिया।

79 वे स्वतंत्रता दिवस कि नगरवासियों एवं अभिभावको को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई, नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में स्वतंत्रता दि...
16/08/2025

79 वे स्वतंत्रता दिवस कि नगरवासियों एवं अभिभावको को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई, नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के संरक्षक माननीय श्री हरनाम सिंह राजपूत जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनेक प्रस्तुतियां दी गई.... 🎉🇮🇳🎊

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का स...
14/08/2025

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों के नेत्रों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों और समाज के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। सेवा सदन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी शिविर, विद्यालय में समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में विद्यालय परिवार,चिकित्सक टीम और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।।

🎉 रक्षाबंधन पर्व की रचनात्मक झलक — नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में हुआ विशेष आयोजन 🎨🎁"रिश्तों में मिठास भरती राखी, स्नेह औ...
08/08/2025

🎉 रक्षाबंधन पर्व की रचनात्मक झलक — नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में हुआ विशेष आयोजन 🎨🎁

"रिश्तों में मिठास भरती राखी, स्नेह और संस्कारों की अद्भुत परंपरा।"
आज नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा, प्रेम और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

💠 विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं:
✨ स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता
🖼️ पोस्टर मेकिंग
📝 कविता पाठ और कहानी प्रस्तुति
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रम

बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों, शब्दों और भावनाओं में ढालते हुए भाई-बहन के पवित्र बंधन को नई ऊँचाइयाँ दीं। उनकी प्रस्तुतियाँ मन को छूने वाली रहीं और माहौल को भावनात्मक व आनंदमय बना दिया।

🙏 विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

डॉक्टर्स डे पर,डॉक्टर्स का किया सम्मान .... नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल, बरेली के छात्र-छात्...
02/07/2025

डॉक्टर्स डे पर,डॉक्टर्स का किया सम्मान ....

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल, बरेली के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र के निस्वार्थ योद्धाओं—हमारे डॉक्टरों—का हृदय से सम्मान किया। इस विशेष दिन को समर्पित कर विद्यार्थियों ने उन सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं।

छात्रों ने अपने शब्दों, चित्रों, कविताओं और भाषणों के माध्यम से यह संदेश दिया कि डॉक्टर केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि जीवनदाता हैं। वे न केवल शारीरिक कष्टों को दूर करते हैं, बल्कि अपनी मुस्कान और धैर्य से मानसिक संबल भी देते हैं। संकट के समय, चाहे वह महामारी हो या कोई दुर्घटना, डॉक्टर ही पहले मोर्चे पर खड़े होते हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने भावनात्मक रूप से कहा—
"डॉक्टर वह दीपक हैं, जो दूसरों की जिंदगी रोशन करने के लिए खुद जलते हैं। वे वह देवदूत हैं, जो हमें नई जिंदगी देते हैं।"

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने कार्ड्स, पोस्टर और धन्यवाद संदेशों के माध्यम से डॉक्टरों के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, करुणा और समर्पण की भावना का विकास करना था।

नर्बदा एजुकेशन वैली स्कूल का यह प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला रहा—कि हमें उन हाथों को सलाम करना चाहिए जो नाड़ी टटोल कर जीवन का संचार करते हैं।

Admission open Session 2025-26 📚🎓👨‍🎓
01/07/2025

Admission open Session 2025-26 📚🎓👨‍🎓

Admission open Class Nursery to 8th...
12/06/2025

Admission open
Class Nursery to 8th...

नि‌शुल्क शिविर, निशुल्क शिविरविशेष सहयोगी संस्थाएं टीम पहल, लायंस क्लब बरेलीजवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल और अनुसंधान कें...
27/09/2024

नि‌शुल्क शिविर, निशुल्क शिविर
विशेष सहयोगी संस्थाएं टीम पहल, लायंस क्लब बरेली
जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र भोपाल से वरिष्ठ डॉक्टर की टीम आपकी बरेली ,आ रही है,
पता= एम.एल.बी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ,
संजीवनी हॉस्पिटल के सामने जे .जे.रोड बरेली,
यह शिविर शनिवार के दिन 28 सितंबर को आयोजित हो रहा है,

समय. सुबह 11:00 से 3:00 तक

जिसमें यदि आपके किसी परिचित को कोई ऐसी परेशानी है ,जो बहुत समय से ठीक नहीं हो रही है और इस प्रकार के लक्षण जो पंपलेट में लिखे हैं यदि सामने आ रहे हैं या आप अपनी किसी शंका का समाधान करना चाहते हैं ,तो कोई भी व्यक्ति आकर इस निशुल्क शिविर में अपनी जांच करवा सकता है।।

इसलिए यह सूचना किसी जरूरतमंद को देना या भेजना भी एक समाज सेवा का कार्य होगा।।

यदि इन निम्न लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो एक बार जरूर डॉक्टर को दिखाएं
1. अचानक आवाज में बदलाव आना
2. मुंह में लंबे समय तक चले बने रहना
3. खांसी बने रहना
4. शरीर में किसी भी तरह की गांठ का होना
5. अचानक वजन कम हो जाना
6. अचानक हिमोग्लोबिन में कमी आना
7. लगातार थकान या बार-बार बुखार आना
8. शरीर के किसी भी छिद्र जैसे नाक, मुंह, पेशाब, गुदा द्वार से रक्तस्राव होना

नोट -जरूरी नहीं है कि केवल यह लक्षण आए तभी दिखाएं नॉर्मल चेकअप के लिए भी आप सब आ सकते हैं क्योंकि अन्य डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगे..
सही समय पर यदि बीमारी का पता लग जाता है, तो इसका इलाज संभव होता है।। घबराएं नहीं एक बार जांच अवश्य कराएं 🙏

Address

Ward No/09 , Bidua Colony , Near Narbada Garden, NH/12 J. J. Road Bareli District/Raisen (MP)Pin
Bareli
464668

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

9425464545

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narbada Education Valley School Bareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Narbada Education Valley School Bareli:

Shortcuts

Share

Category