10/12/2025
आज 53वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित हुई। जिसमें बरेली मंडल के चारों जिले बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के छात्रों और छात्राओं ने प्रतिभागिता की।जिसमें हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज वाहनपुर बरेली में कार्यरत विज्ञान अध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कक्षा 10 की छात्रा अलनूर फातिमा ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन (जूनियर संवर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा को माध्यमिक शिक्षा परिषद उप सचिव श्री अनुपम शर्मा, राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य श्री ओपी राय, उपप्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता राजपूत, संयोजक श्री देवेंद्र कुमार आदि ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरि ओम आनंद ने भी प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। छात्रा अलनूर फातिमा अब वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगी। छात्रा अलनूर फातिमा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरिओम आनंद जी, विज्ञान अध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान एवं विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं!