Jahid husain

Jahid husain Voice of people

हथियारों का खौफ मिटने लगा है,कलम ने बगावत कर दी हैफर्जी मुकदमों का डर मिटने लगा है,काजग ने बगावत कर दी हैतेज आंधियों को ...
09/07/2021

हथियारों का खौफ मिटने लगा है,
कलम ने बगावत कर दी है
फर्जी मुकदमों का डर मिटने लगा है,
काजग ने बगावत कर दी है
तेज आंधियों को रास्ता बदलना ही पड़ेगा,
जलते दिए ने बगावत कर दी है
।।

20/05/2021
आगामी पंचायत स्तरीय चुनाव में CPI(M) समर्थित प्रत्याशी वार्ड नं 3 से कामरेड जाहिद हुसैन जिला संयोजक SFI
20/11/2020

आगामी पंचायत स्तरीय चुनाव में CPI(M) समर्थित प्रत्याशी वार्ड नं 3 से कामरेड जाहिद हुसैन जिला संयोजक SFI

18/10/2020

केरल की पी विजयन की सरकार ने स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के लिए राज्य के 4,752 सेकेंडरी स्कूलों के 45 हजार क्लासरूम को अप्रग्रेड कर डिजिटल बनाया है. इसी प्रकार राज्य से 11,275 प्राइमरी स्कूलों में भी अत्याधुनिक लैब की सुविधा मुहैया कराई है. वहीं इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री का कहना है कि, सरकार की योजना के तहत स्कूलों को लैपटॉप, प्रोजेक्टर, वेबकैम और प्रिंटर के साथ तीन लाख से ज्यादा डिजिटल उपकरण की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही स्कूलों में स्टूडियों का निर्माण भी कराया गया है. राज्य सरकार के अनुसार, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में कम से कम एक स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब जरूर हो.

जनता के सहयोग से 595 करोड़ में पूरी हुई योजना

मुख्यमंत्री विजयन ने यह जानकारी भी दी कि इस योजना पर पहले अनुमान लगाया था कि 793.5 करोड़ रुपये का खर्चा हो सकता है लेकिन स्थानीय निकायों और समाज के हर क्षेत्र के लोगों ने पूरा सहयोग किया. जिसकी बदौलत इस प्रोजेक्ट को 595 करोड़ में पूरी समाप्त कर लिया गया. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जनता की और से इस योजना के लिए 1,365 करोड़ का योगदान मिला. इसके साथ ही केरल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नॉलजी फॉर एजुकेशन ने भी लैपटॉप में फ्री सॉफ्टवेयर डालने का सहयोग कर तकरीबन राज्य सरकार के 3 हजार करोड़ रुपयों की बचत करा दी.

कब शुरू हुई थी योजना

बता दे कि राज्य सरकार ने इस महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत 21 जनवरी 2018 में की थी. इसके तहत राज्य के 16,027 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के लिए 3.74 लाख डिजिटल उपकरण दिए गए. पहले चरण के दौरान राज्य के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 45 हजार हाईटेक क्लासरूम तैयार करवाए गए. इसके साथ ही कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 11,275 प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में हाई टेक लैब तैयार करवाए गए.

राज्य को प्राथमिक शिक्षा में 100 फीसदी साक्षरता हासिल

इसमे कोई दो राय नही ह कि केरल राज्य शिक्षा के मामले में हमेशा अग्रणी रहा है. और अब यह राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है जहां प्राथमिक शिक्षा में 100 फीसदी साक्षरता हासिल है. साल 2011 की जनगणना बताती है कि केरल राज्य में कुल 93.91 फीसदी लोग साक्षर हैं. गौरतलब है कि राज्य के ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों का संचालन राज्य सरकार ही करती है.
ये भी पढ़ें

जासपुर मे मशाल जुलूस निकालते साथी
14/10/2020

जासपुर मे मशाल जुलूस निकालते साथी

13/09/2020

Sarkari santhaon ka lagatar ho raha nijeeksran

13/09/2020

दिल्ली पुलिस ने #सीपीएम के महासचिव #सीताराम_येचुरी, स्वराज अभियान के नेता #योगेंद्र_यादव, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री #जयती_घोष, दिल्ली विश्वविद्यालय के #प्रोफेसर_अपूर्वानंद और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर #राहुल_रॉय को इस साल फरवरी में हुए #दिल्ली_दंगों के मामले में सह-साजिशकर्ता के रूप में नामित किया है।
कामरेड सीताराम येचुरी लिखते हैं कि:
दिल्ली पुलिस केंद्र में गृह मंत्रालय के तहत आती है। उसकी ये नाजायज और अवैध हरकतें भाजपा के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के चरित्र को दर्शाती हैं। वे मुख्यधारा के राजनीतिक दलों द्वारा राजनीतिक शांतिपूर्ण विरोध से डरते हैं, और विपक्ष को निशाना बनाने के लिए राज्य की शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।
भाजपा सरकार न सिर्फ संसद में सवालों से डरती है, बल्कि प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से घबराते हैं, अपने निजी फंड के बारे में आरटीआई के सवालों का जवाब नहीं दे सकते हैं, अपनी डिग्री नहीं दिखा सकते हैं। उन्हें लगता है कि राज्य सत्ता के इस तरह के दुरुपयोग से वे राजनीतिक विरोध को शांत कर सकते हैं। इमरजेंसी को हमने हराया था और इस आपातकाल के खिलाफ भी हम लड़ेंगे।
भाजपा डर दिखाकर लोगों को सीएए जैसे भेदभावपूर्ण कानूनों का विरोध करने से नहीं रोक सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी भारतीय अपने धर्म, जाति, रंग, पंथ, क्षेत्र, लिंग और राजनीतिक संबद्धता के बावजूद समान हैं, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। हम यह जरूर करेंगे।
दिल्ली हिंसा में 56 लोगों की मौत हुई। जहरीले भाषणों के वीडियो रिकॉर्ड पर हैं। जेएनयू में हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों के वीडियो हैं। परंतु भाजपा सरकार, और इसके तहत आने वाली दिल्ली पुलिस, उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्योंकि दिल्ली पुलिस को आदेश हैं कि किसी भी तरह से विपक्ष को लपेटा जाए।
यह मोदी और उनकी भाजपा का असली चेहरा, चारित्र, चाल और चिंतन है। इसका हर स्तर पर विरोध होगा।

Desh men chal rahi bikkri ke khilaf Andolan
22/08/2020

Desh men chal rahi bikkri ke khilaf Andolan

07/08/2020

Libas badlne ka shauk rakhte the Jo kabhi
Akhri waqt kah na sake ke ye kafan theek nahi

Address

Bareilly

Telephone

+919758137790

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jahid husain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jahid husain:

Shortcuts

Share