Excellent IAS academy

Excellent IAS academy EXCELLENT ACHIEVEMENTS within a short span of time.latest selected student SANDEEP JAISWAL(in UP PCS).

Excellent IAS Academy was established with a mission that students from Bareilly should lead the list of successful candidate in the UPSC examination and join the administrative services.

आज 23सितंबर का दिन भारत के और विशेष रूप  उत्तरी भारत के शिक्षा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन सन अठारह सौ...
23/09/2026

आज 23सितंबर का दिन भारत के और विशेष रूप उत्तरी भारत के शिक्षा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन सन अठारह सौ सत्तासी ईसवी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, जिसे आगे चलकर "ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट" के रूप में पूरे दुनिया में ख्याति प्राप्त हुई।
वर्ष 1985 से 1990 तक औपचारिक रूप से मैं इस विश्वविद्यालय का छात्र रहा। अनौपचारिक रूप से स्वयं को
आज भी इस विश्वविद्यालय का ही छात्र मानता हूँ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने न केवल देश के लिए साहित्य, कला , विज्ञान तथा प्रशासन के क्षेत्र में अपने छात्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को प्रमाणित किया है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रोफेसर जे के मेहता, विज्ञान के क्षेत्र में
प्रोफेसर धर, राजनीतिक विज्ञान के क्षेत्र में डॉक्टर अंबा दत्त पंत
तथा प्रोफेसर एच.एम. जैन, हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में
डॉक्टर राम कुमार वर्मा, डॉ॰ मोहन अवस्थी, डॉ॰ राम स्वरूप चतुर्वेदी, श्रीदूधनाथ सिंह, डॉ॰ जगदीश गुप्त, श्रीलाल शुक्ल , विधि के क्षेत्र में प्रोफेसर केसरी, प्रोफेसर पाडिया, प्रोफेसर एसएन पांडेय, प्रोफेसर जेएन पांडे, संस्कृत साहित्य में
प्रोफेसर राजेन्द्र मिश्र अभिराज, इतिहास के क्षेत्र में प्रोफेसर जीआर शर्मा, दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में प्रोफेसर संगम लाल पांडे इत्यादि अनगिनत नाम हैं जिन्होंने
अपने अपने क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया।
राजनीति के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीचन्द्रशेखर तथा श्री वी पी सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी, डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी जैसे न जाने कितने नाम हैं, जिनके व्यक्तित्व को गढ़ने और पुष्पित पल्लवित करने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने योगदान दिया। यह परंपरा आज भी जारी है।
देश का कोई भी ऐसा जिला नहीं होगा जहां पर इस विश्वविद्यालय में पढ़े हुए छात्र कभी न कभी उच्च प्रशासनिक पद पर कार्यरत न रहे। इस विश्वविद्यालय का अमरनाथ झा हॉस्टल IAS हॉस्टल के नाम से तथा पी सी बनर्जी हॉस्टल PCS हॉस्टल के नाम से छात्रों के बीच में लंबे समय तक प्रसिद्ध रहा। वर्तमान समय में इनकी क्या स्थिति है, इसके बारे में मैं कुछ कह नहीं सकता।
मुझे अच्छी तरह से याद है, इस विश्वविद्यालय में नामांकन कराने के साथ ही उस दौर में छात्रों में अपने को विशिष्ट समझने का एक विशेष भाव भर जाता था। विशिष्टता का यह भाव अनायास ही या अहंकार के रूप में नहीं होता था। इसके पीछे
एक दायित्व बोध तथा आत्मबोध दोनों की गंभीर भूमिका होती थी जो छात्र को कुछ नया , कुछ अच्छा तथा कुछ विशिष्ट करने के लिए प्रेरित करती रहती थी।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस विश्वविद्यालय से उस दौर का पढ़ा हुआ छात्र ,जिस दौर में हम लोग इसके छात्र थे, पूरी दुनिया में कहीं भी स्वाभिमान के साथ अपने को स्थापित कर सकता है। वह परिस्थितियों को अपने अनुकूल मोड़ देता है, परिस्थितियों के आगे नतमस्तक नहीं होता।
इस विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन कुछ पृष्ठों में करना संभव नहीं है जहां के साहित्यकारों ने ऐसे लाखों पृष्ठों की रचनाएं की हैं जो देश और देश के बाहर भी पढ़ी जाती रही हैं। इसी प्रकार इस विश्वविद्यालय की विभूतियों में सबका नामोल्लेख करना हमारे लिए संभव नहीं है क्योंकि ऐसे नामों की श्रृंखला अंतहीन है। यहां पर मैंने केवल उन्हीं विभूतियों का उल्लेख किया है, जिनके साहचर्य में रह कर या तो हमने स्वयं ज्ञानार्जन किया या जिनके बारे में अपने दौर में अपने सीनियर छात्रों से सुना। अतः जिनके नाम का उल्लेख न हो पाया हो उनके प्रति मैं क्षमाप्रार्थी भी हूँ।

एक कृतज्ञ छात्र:
अजीत कुमार सिंह, संस्थापक एक्सीलेंट आईएएस एकेडमी, जनपद बलिया,
संप्रति बरेली।

29/07/2026

Gen-z का गलत चित्रण मत कीजिए-
मित्रों, विगत 1-2 वर्षों से
आज की युवा पीढ़ी के लिए
जेन जी शब्द का प्रयोग करना एक फैशन बन गया है। अभी।
दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन के समय आंदोलनकारियों के लिए Gen-Z शब्दावली का बहुत अधिक प्रयोग किया गया।
अब जबकि आंदोलन भी समाप्त हो चुका है। आंदोलन में शामिल बहुत से लड़के लड़कियों के अभद्र आचरण या व्यवहार की आलोचना और निंदा की जा रही है। तमाम लोग यह भी कह रहे हैं कि आज की नवयुवा पीढ़ी, जिसमें लड़के लड़कियां दोनों ही शामिल हैं, ऐसी ही है। ये लोग अपने बेलौस, अंदाज और तथाकथित खुलेपन और आज़ादी के नाम पर
अपनी दमित यौन वासनाओं
को अशिष्ट ढंग से उद्दंडता के साथ व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेशर्मी की पराकाष्ठा ही कर दी। वे सारे पोस्टर, बैनर क्लिप्स मीम्स तथा शॉर्ट वीडियोज आप सबने सोशल मीडिया पर और टीवी चैनलों पर जरूर देखा होगा ।
किंतु सच्चाई क्या है? क्या आज के अधिकांश युवक और युवतियां ऐसे ही हैं जैसा कि जंतर मंतर पर गत दिनों दिखाई पड़ा? तो मेरा मानना है कि ऐसा बिल्कुल ही नहीं। मैं लंबे समय से
एक्सीलेंट आईएएस एकेडमी के संचालक के रूप में ऐसे ही छात्र छात्राओं इस सम्पर्क में रहा हूँ। किंतु मैंने विगत बीस वर्षों में कभी भी इस प्रकार के छात्र छात्राओं को नहीं देखा। उदंड से उद्दंड, छात्रों में भी एक सीमा तक शिष्टता और मर्यादा होती ही है।
मेरी उक्त बात की पुष्टि आज एक बार पुन हो गई। आज गुरु पूर्णिमा है। छात्र आमतौर पर अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन शुभकामनाएँ देते हैं।
किन्तु हमारे वर्तमान और पूर्व छात्र छात्राओं में से बहुत से छात्र छात्राओं ने
आज सुबह से ही
मुझे शुभकामनाएं देनी प्रारंभ कर दीं। अभी भी इनके शुभकामना संदेश आ रहे हैं। चयनित छात्र छात्राओं, जो विगत कई वर्षों से उच्च पदों पर कार्यरत हैं, उनकी ओर से भी इस प्रकार के संदेश आए।
अतः मैं कह सकता हूँ कि हमारे देश के अधिकांश युवा भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत है । जो लोग इन्हें काक्रोच या तिलचट्टा कह रहे हैं, यह स्वयं इनके संगठन ने ही इस नाम को स्वीकार कर लिया है, उनसे मेरा यही कहना है कि ऐ देश के नवयुवकों! तुम अमृत पुत्र हो, स्वयं।
को न तो काक्रोच कहो न ही दूसरों को ऐसा कहने दो। उचित मुद्दों के लिए शान्तिपूर्ण ढंग से संविधान और कानून की मर्यादा में लड़ना झगड़ना
जीवंत लोकतंत्र की पहचान है। ऊर्जा से ओतप्रोत नवयुवकों के लिए तो यह और भी स्वाभाविक है। विश्वप्रसिद्ध उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है कि युवावस्था आवेशमय होती है।
यह क्रोध में आग करुणा में पानी भी हो जाती है।
अतः मैं मीडिया से भी कहना चाहता हूं कि देश के युवकों
की नकारात्मक छवि निर्मित न करें।यह युवा ही भारत के कर्णधार हैं, कॉक्रोच नहीं।
अजीत कुमार सिंह,
एक्सीलेंट आईएएस एकेडमी, बरेली।

यदि आपका भी सपना यूपीएससी परीक्षा क्रैक करना है और आईएएस/ पीसीएस बनना है तो इस पॉडकास्ट को जरूर देखें।
06/07/2026

यदि आपका भी सपना यूपीएससी परीक्षा क्रैक करना है और आईएएस/ पीसीएस बनना है तो इस पॉडकास्ट को जरूर देखें।

नमस्कार दोस्तों! आज के इस विशेष पॉडकास्ट में हमारे साथ मौजूद हैं अज...

10/06/2026

देश आजकल दुष्प्रचार किया जा रहा है कि देश के युवा बहुत नाराज हैं सरकार से और इसीलिए कॉक्रोच जनता पार्टी के बैनर तले वे इकट्ठे हो रहे हैं। दिल्ली में इस पार्टी के पहले इस सम्मेलन में इसकी हवा निकल गई।
आंदोलनकारी कुछ घंटे भी रुक नहीं पाए। वास्तव में यह पार्टी राष्ट्र विरोधी ताकतों और डीप स्टेट की साजिश के तहत गठित की गई है। दुर्भाग्य की बात यह है कि विपक्ष के कुछ नेता भी इसके सुर में सुर मिला रहे हैं। आखिर सच्चाई क्या है?

06/06/2026

Current affairs is an important segment of competitive examinations...

समसामयिक घटनाओंअर्थात करेंट अफेयर्स की तैयारी करना सिविल सेवा परीक्षा सहित  अन्य सभी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए ...
06/06/2026

समसामयिक घटनाओं
अर्थात करेंट अफेयर्स की तैयारी करना सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य सभी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है क्योंकि इससे संबंधित प्रश्न हर परीक्षा में पूछे जाते हैं। ये प्रश्न जीवन के सभी क्षेत्रों से पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों का संबंध
न केवल राष्ट्रीय घटनाओं से बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय घटनाओं से भी होता है, इसलिए इसकी तैयारी करना और भी चुनौतीपूर्ण है। परीक्षा से पहले के कम से कम एक वर्ष की घटनाओं
की हर पहलू से तैयारी करनी होती है। एक परीक्षार्थी को करंट अफेयर्स के साथ ही साथ सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के अन्य खंडों जैसे भारतीय इतिहास और विश्व इतिहास, भारतीय राज व्यवस्था, शासन और संविधान, भारत व विश्व का भूगोल, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, भारतीय अर्थव्यवस्था
तथा सामाजिक व आर्थिक विकास, इन सभी के परम्परागत
पाठ्यक्रमों की भी तैयारी करनी होती है। ऐसे में
करंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए समय निकालना और भी मुश्किल कार्य हो जाता है। इस वीडियो में
एक रणनीति बताई गई है जिसको अपनाकर परीक्षार्थी कम समय में सुनियोजित रूप से करंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और अपने लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इस वीडियो में उपरोक्त विषय की चर्चा विस्तार से की गई है, इसलिए वीडियो थोड़ा लंबा है। एक ही वीडियो में आपको सम्पूर्ण रणनीति की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।https://youtu.be/LTSaqf-myTg?si=ocrrfChWHUzYgbwn

Current affairs is an important segment of competitive examinations...

05/06/2026

"बदनाम होंगे तो क्या नाम नहीं होगा" यह किस नेता पर लागू होता है?

03/06/2026

दो कौड़ी का कौन है- पत्रकार, यूट्यूबर शिक्षक या घटिया सोंच?

Big shout out to my newest top fans! 💎 Saurav Pratap SinghDrop a comment to welcome them to our community,
03/06/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Saurav Pratap Singh

Drop a comment to welcome them to our community,

02/06/2026

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
के प्रश्न पत्र का Answer Key जारी करने से छात्रों को क्या लाभ होगा?

Address

41/42 ShivGarden, Lane No-2, DohraRoad(near Rohil Khand University BoysHostel)
Bareilly
243006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Excellent IAS academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Excellent IAS academy:

Shortcuts

Share

Category