07/04/2026
आज सी. एम . अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय धन्तिया में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री भानु शंकर गंगवार जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक से एआरपी श्रीमती संगीता मित्तल तथा श्री आशीष शर्मा, ग्राम प्रधान श्रीमती परवीन , एसएमसी अध्यक्ष श्री अजमल खाँ, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाए, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित जनों का हृदय जीत लिया और पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती आयुष बंसल जी के कुशल मार्गदर्शन में मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत हुई।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सराहनीय संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री विनोद कुमार चौधरी जी एवं कक्षा 8 की बालिकाओं द्वारा किया गया, जो अत्यंत आकर्षक रहा।
यह सफल आयोजन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सुंदर उदाहरण रहा।