28/08/2026
कैम्ब्रेज स्कूल की छात्राओं ने सैनिक भाइयों की कलाई पर बाँधा प्यार
स्टेडियम रोड स्थित कैम्ब्रेज स्कूल की छात्राओं ने 8वीं बटालियन पी.ए.सी. पहुँचकर जवानों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बाँधा और मिठाई खिलाई। छात्राओं ने जवानों की दीर्घायु की कामना की। 8वीं बटालियन पी.ए.सी. में आयोजित कार्यक्रम में सेना नायक श्री आकाश तोमर, उपसेना नायक श्री राजेश सोनकर एवं शिविर पाल, उपनिरीक्षक श्री अमित राणा, श्री तेजप्रताप सिंह आदि भारी संख्या में उपस्थित जवानों को छात्राओं ने रक्षा सूत्र बाँधा।
स्कूल की छात्राओं में अलीना, यागिनी, आकृति, नैन्सी मौर्या, कनिष्का, फरिजा, आयशा, खुशबू, जैनब खान, परी वर्मा, मायशा, मान्वी, श्रेया गुप्ता, श्रेया वर्मा, महरीन, अलीना अंसारी, आकृति भारद्वाज, मान्वी गुप्ता, कृतिका, खुशबू आदि शामिल रहीं। जब घर से दूर रह रहे जवानों को छात्राओं ने रक्षा सूत्र बाँधा तो वे भावुक हो उठे। जवानों ने बहनों को उनकी सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का वचन दिया।