15/08/2026
एक और क़दम गर्ल्स कॉलेज की तरफ़ — “हाउस ऑफ़ विज़न” का बाक़ायदा आग़ाज़ 🌸
अल्हम्दुलिल्लाह ! ❣️ आज का दिन 15/09/2026 हमारे लिए ख़ुशी, शुक्र और उम्मीद का दिन है। यौमे आज़ादी के इस पुरमसर्रत मौक़े पर और साथ ही पैग़म्बरे आज़म हुज़ूर ﷺ की आमद के मुबारक महीने की शुरुआत के इन बाबरकत अय्याम में, बस्ती के बुज़ुर्गों के मुबारक हाथों से “हाउस ऑफ़ विज़न” का बाक़ायदा इफ़्तिताह हुआ ___ ❣️🤗
यह महज़ एक कोचिंग सेंटर का आग़ाज़ नहीं, बल्कि गर्ल्स कॉलेज की तरफ़ उठाया गया एक और अहम और ख़ूबसूरत क़दम है इंशा अल्लाह !!
अल्हम्दुलिल्लाह ❣️
इससे पहले ही इस जगह गर्ल्स कोचिंग सेंटर बाक़ायदा जारी है, जहाँ कस्बे की 50 से ज़्यादा बच्चियाँ तालीम हासिल कर रही हैं। अब “हाउस ऑफ़ विज़न” के ज़रिए हम उन नन्हे बच्चों की तालीमी बुनियाद मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जो LKG, UKG और इब्तिदाई जमाअतों से स्कूल की तालीम का आग़ाज़ करना चाहते हैं___ !!
हमारा मक़सद यह है कि इन बच्चों को दो साल के बुनियादी तालीमी कोर्स के ज़रिए स्कूलिंग के लिए इस क़दर तैयार किया जाए कि जब वे बाक़ायदा स्कूल में दाख़िल हों तो उनके अंदर पढ़ने, समझने और आगे बढ़ने का भरोसा मौजूद हो।
इंशाअल्लाह! यह दो साल का तालीमी सफ़र उनके मुस्तक़बिल के लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा __ !!
और सबसे ख़ूबसूरत ख़्वाब यह है कि आज जिन नन्हे क़दमों को हम तालीम की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं, कल यही बच्चे अल्लाह के फ़ज़्ल से नूरी वेलफ़ेयर ट्रस्ट के ज़ेरे-एहतिमाम बनने वाले गर्ल्स कॉलेज का हिस्सा बनें ___ !!
यह सफ़र एक दिन में मुकम्मल नहीं होगा।
यह सफ़र दुआओं, मेहनत, इख़लास और आप सबके तआवुन से आगे बढ़ेगा।
हमने एक ख़्वाब देखा है एक ऐसा तालीमी मुस्तक़बिल, जहाँ हमारी बच्चियों को मेयारी तालीम के लिए दूर न जाना पड़े
आज “हाउस ऑफ़ विज़न” की शुरुआत उसी बड़े ख़्वाब की एक नई बुनियाद है हम बस्ती के तमाम बुज़ुर्गों, मुआविनीन, असातिज़ा, बच्चों के वालिदैन और उन तमाम अहबाब का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं जो इस तालीमी सफ़र में हमारे साथ खड़े हैं।
दुआ कीजिए! 🤲
अल्लाह तआला “हाउस ऑफ़ विज़न” की इस कोशिश को क़ुबूल फ़रमाए, इसे कामयाबी अता फ़रमाए, यहाँ से निकलने वाले बच्चों के मुस्तक़बिल को रोशन फ़रमाए और नूरी वेलफ़ेयर ट्रस्ट के गर्ल्स कॉलेज के ख़्वाब को जल्द से जल्द हक़ीक़त में बदल दे।
नूरी वेलफेयर ट्रस्ट
फतेह गंज पश्चिम बरेली शरीफ
मोबाइल 9639359934