B Notified

B Notified There are relevant exam matter visuals, subject related notes, examples, and explanations.

19/03/2024

Q. पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं ?

(A) दैनिक गति के कारण
(B) वार्षिक गति के कारण
(C) छमाही गति के कारण
(D) तिमाही गति के कारण

19/03/2024



Q. विन्ध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच से होकर बहने वाली नदी है ?

(A) नर्मदा
(B) सिंधु नदी
(C) कोसी
(D) गोदावरी

19/03/2024


Q. कुण्डापुर एंव करवार कच्छ वनस्पति स्थान कहाँ स्थित हैं ?

(A) केरल राज्य में
(B) कर्नाटक राज्य में
(C) तमिल नाडु राज्य में
(D) त्रिपुरा राज्य में

08/03/2024
06/03/2024

17/01/2024

17/01/2024

🔸Delhi: आज सुंदरकांड का पाठ 3 बजे रोहिणी के मंदिर में किया गया जिसमे CM अरविन्द केजरीवाल भी शामिल हुये

🔸हनुमान भक्ति में डूबी AAP, रोहिणी के बालाजी मंदिर में पत्नी संग सीएम केजरीवाल ने किया सुंदरकांड पाठ

🔸 *आशा भोंसले जी को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता*

🔸EXCLUSIVE: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी आदित्यनाथ का सबसे धमाकेदार इंटरव्यू

🔸 *नामीबिया से भारत आए एक और चीता 'शौर्य' की मौत, कूनो पार्क में अब तक 10 चीतों की गई जान*

🔸ज्ञानवापी परिसर में कथित शिवलिंग वाले तालाब की होगी सफाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

🔸 *भगवान राम की तस्वीर के साथ RBI जारी कर रहा 500 रुपये के नए सीरीज वाले नोट*

🔸बेंगलुरु में सड़क पर दिखा 'ट्रक वाला शोरूम' तो हैरान रह गए लोग, यूजर्स बोले- ये तो कार विंडो शॉपिंग हो गई

🔸अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता

🔸राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे राहुल गांधी, बोले- ये पीएम मोदी का सियासी कार्यक्रम, 'INDIA' से जिसे जाना है जाए

🔸 *बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अब पंजाब के CM मान को दी जान से मारने की धमकी*

🔸मथुरा की शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, हाईकोर्ट से मस्जिद पक्ष की याचिका सुनने को कहा

🔸रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा विधि आज से शुरूः 18 को रखी जाएगी मूर्ति, चंपत राय ने मूर्तिकार के कार्य को सराहा।

🔸कपूरथला में बेअदबी के शक में शख्स की हत्या, फिर Video भी Post कर दिया

🔸15 जनवरी को लंदन में 'फीफा अवॉर्ड्स 2023' सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को फीफा का 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2023' अवॉर्ड मिला।

🔸 नीति आयोग ने गरीबी रेखा को लेकर रिपोर्ट जारी की।

🔸 NHAI ने अधूरे KYC वाले फास्टैग को बंद करने की घोषणा की

🔸 *राजस्थान: पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की छापेमारी, जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा है मामला*

🔸लखनऊ से अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सर्विस, 20 मिनट में कर सकेंगे रामलला के दर्शन

🔸Australian Open 2024: सुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन में रचा इत‍िहास, 35 साल में पहली बार हुआ ऐसा
सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरुआती दौर में 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6(5) से हराया दिया है. जबकि सुम‍ित नागल की एटीपी रैंकिंग 137 है.

15/01/2024

इतिहास की 15 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं

1559 - कार्लिस्ली के बिशप डॉ. ओगलथोरपे द्वारा वेस्टमिंस्टर एब्बे में उन्हें ताज पहनाया गया।

1754 - एम्स्टर्डम में ओररंगिस्ट नेता डेनियल राप के दफनाने पर दंगा हुआ।

1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1777 - न्यू कनेक्टिकट रिपब्लिक ने न्यू हैम्पशायर और न्यूयॉर्क के ब्रिटिश उपनिवेशों के कई न्यायालयों और भूमि अधिग्रहणों से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।

1826 - फ्रांसीसी अखबार "फिगारो" ने पेरिस में एक साप्ताहिक अखबार के रूप में प्रकाशन शुरू किया।

1839 - एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।

1889 - कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

1865 - अमेरिकन सिविल वॉर-डी यूनियन आर्मी ने फेडरेशन के अंतिम बंदरगाह, फोर्ट फिशर पर कब्ज़ा कर लिया।

1931 - दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक भूकंप से 114 घायल हुए।

1934 - भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई ।

1943 - दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

1949 - के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1965 - सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।

1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई।

1967 - सिसिली में एक भूकंप ने 380 लोग मरे और करीब 1,000 लोग घायल हो गए।

1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

1988 - भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया

1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1990 - बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।

1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।

1999 - पाकिस्तान में सभी प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किया।

2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई।

2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

2011 - ऑस्ट्रेलिया में भारी बाढ़ के कारण ग्रामीण विक्टोरिया में 13,000 डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई।

2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई तथा 150 लोग घायल हुए।

2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई तथा 56 लोग घायल हुए।

2019 - दूरदर्शन के चैनल-''डी डी साइंस'' और 'इंटरनैट आधारित चैनल ''इंडिया साइंस'' शुरू।

2019 - प्रयागराज में मकर संक्रांति पर कुम्‍भ में लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया।

2019 - गुरुग्राम:साईबर सिक्योरिटी पोर्टल और टोल फ्री नंबर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा।

2019 - 40 डिग्री तापमान में हिसार से अनीता कुंडू ने रचा कीर्तिमान , अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह।

2019 - फरीदाबाद की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने बनाया विश्व रिकार्ड, अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।

2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि उन्होंने चन्द्रमा पर गए चांग 4 लैंडर के बोर्ड पर एक कपास बीज अंकुरित किया।

2019 - विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक दुनिया के महासागरों में प्लास्टिक मछलियों से अधिक हो जायेगी।

2020 - विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की।

2020 - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने त्याग पत्र दिया।

2020 - भारतीय डाक विभाग ने महान फुटबालर चुन्नी गोस्वामी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।

2020 - रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी के 2019 के एक-दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय - क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया व विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।

2020 - आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

2021 - केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने बीईएमएल के बैंगलोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की पहली 'चालक रहित मेट्रो कार का अनावरण किया।

2021 - भारत - नेपाल संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित हुई जिसमें संपर्क, अर्थव्‍यवस्‍था और सुरक्षा मुद्दों सहित सहयोग के अन्‍य क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया।

2021 - कर्नाटक के धारवाड़ जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हुई।

2021 - भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2021 - भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि देश में हर साल 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्ट - अप दिवस' मनाया जाएगा।

2022 - पुणे में चलती बस में ड्राइवर को मिर्गी आने से यात्रा कर रही योगिता सातव ने स्टेयरिंग थाम बस को खाई में गिरने से रोककर 24 की जान बचाई।

2022 - उत्तर कोरिया ने रेल से छोडे जाने वाले प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2023 - नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 317 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट की इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

2023 - केरल का कोल्लम जिला भारत का पहला संविधान सक्षर जिला बना।

2023 - भारत का सबसे बङा त्यौहार सारंग - 2023 IIT मद्रास में सम्पन्न हुआ।

2023 - राजस्थान के चित्तौडगढ़ किले में पुरातत्व विभाग को 9वीं से 10वीं शताब्दी की नटराज मूर्ति सौंपी गई जिसे लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद लंदन से भारत लाने में कामयाबी मिली।

2023 - इतिहास में पहली बार आर्मी डे दिल्ली के बाहर बेंगलुरु आयोजित हुआ।

2023 - अमेरिका की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अपने नाम किया।

*15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1795 - ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।

1856 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ।

1888 - पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म हुआ।

1899 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर का जन्म हुआ।

1918 - गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ।

1921 - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले

1926 - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का जन्म हुआ। जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक (स्वतंत्र भारत का पहला )जीता था।

1932 - राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म हुआ।

1934 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी. एस. रमादेवी का जन्म हुआ।

1938 - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म हुआ।

1946 - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हरप्रसाद दास का जन्म हुआ।

1947 - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का जन्म हुआ।

1956 - राजनीतिज्ञा , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश मायावती नैना कुमारी का जन्म हुआ।

1961- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का जन्म हुआ

1967 - अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म हुआ। (1966 का भी वर्णन)।

1982 - अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ।

*15 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1761 - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ।

1854 - जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1990 - भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ रंगनाथ रामचंद्र दिवाकर का निधन हुआ।

1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।

2004 - 16वीं लोकसभा में सांसद मोहम्मद सलीम का निधन हुआ।

2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ।

2012 - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।

2014 - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता नामदेव लक्ष्मण ढसाल का निधन हुआ।

2020 - ड्वेन जॉनसन के पिता डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में निधन हुआ।

2021 - पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका का निधन हुआ।

2022 - हरियाणा की सबसे उम्रदराज महिला शरीफन देवी (115) का जींद के गांव बराह कलां निधन हुआ।

*15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

माघ बिहू पर्व (आसाम)।
पोंगल (दक्षिण भारत , आज भी)।
श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती।
श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस।
श्रीमती मायावती नैना जन्म दिवस।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (149वां)।
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का नौवां वार्षिक दिवस।
भारतीय थल सेना दिवस (76वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

I have reached 700 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
09/01/2024

I have reached 700 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

04/11/2023

Q1. किस जानवर का खून नीला होता है?
A. बाघ
B. ऑक्टोपस
C. मोर
D. कबूतर

09/10/2023

Q. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 36 से अनुच्छेद 51 मुख्यतः राज्य के नीति निर्देशक तत्व से संबंधित हैं, जो कि भारतीय संविधान के __________ में दिए हुए हैं।

A. भाग ॥

B. भाग III

C भाग IV

D. भाग V

09/10/2023

Q. मूल संविधान में कितने अनुच्छेद थे

A. 395 अनुच्छेद

B. 355 अनुच्छेद

C. 470 अनुच्छेद

D. 420 अनुच्छेद

Address

Bareilly

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B Notified posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to B Notified:

Shortcuts

Share

Category