NSS FR Islamia Bareilly

NSS FR Islamia Bareilly

Share

In the National Service Scheme, students perform their duties by staying disciplined.

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 11/03/2024

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौथे एक दिवसीय नियमित शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। एनएसएस वॉलंटियर्स ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। छात्रों ने लंबी रैली निकालकर लोगों को जगह-जगह रुककर बाल विवाह के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने की। इससे पूर्व प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद ने कहा कि बाल विवाह का सीधा असर न केवल लड़कियों पर बल्कि उनके परिवार और समुदाय पर भी होता हैं। जिस लड़की की शादी कम उम्र में हो जाती है उसके स्‍कूल से निकल जाने की संभावना बढ़ जाती है। उसके कमाने और समुदाय में योगदान देने की क्षमता कम हो जाती है। उसे घरेलू हिंसा और एचआईवी का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है। कोई भी व्यक्ति बाल विवाह की लिखित या मौखिक सूचना बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस, ग्राम पंचायत के सरपंच, प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट या महानगर मजिस्ट्रेट को दे सकता है। बाल विवाह संज्ञेय और गैर जमानतीय अपराध है। पुलिस बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर विधि अनुसार कार्यवाही करती है।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 20/02/2024

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत साफ सफाई से हुई। एनएसएस वॉलंटियर्स ने समाज से नशे को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। छात्रों ने लगभग 5 किलोमीटर लंबी रैली निकालकर लोगों को जगह-जगह रुककर नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद ने कहा कि
नशे ने स्कूली छात्रों, युवाओं के साथ-साथ लड़कियों के ऊपर भी अपना भयानक शिकंजा कस लिया है। नशे की आदत इतनी तेजी से फैल रही है कि नशे की शुरुआत 9-10 साल के बच्चों से हो जा रही है। आज के समय में नशा एक ऐसी समस्या बन गई है जिसका असर व्यक्ति, परिवार और समाज के सभी स्तरों पर दिखाई देता है। जो युवा अपनी काबिलियत और रचनात्मक कार्यों की बदौलत समाज को ऊंचाईयों पर ले जाते हैं वही युवा नशे की वजह से समाज पर बोझ बन कर खोखला और कमजोर बना देते हैं।
दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि साबरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शाहनवाज खान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलंटियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी लगातार भाग लेते रहना चाहिए इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आईटा के जिला अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि छात्रों को नैतिक और चारित्रिक रूप से मजबूत होना चाहिए। इन गुणों के विकसित होने से छात्रों के व्यक्तित्व का निखार होता है। शिविर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी, सलमा बेगम तथा इंग्लिश मीडियम के प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन के साथ गत वर्ष के स्वयंसेवक ऋषभ, फैजल खान, सुशांत सिंह पाराशरी, विशाल यादव, जितेंद्र राठौर ने विशेष योगदान दिया।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 16/02/2024

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम तथा योग के साथ हुई। पहले सत्र में वॉलिंटियर्स ने लगभग 5 किलोमीटर रन फॉर डिसेबल्ड अवेयरनेस पूरी की। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के लोगों को विकलांगता के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने विकलांग जागरूकता पर क्षेत्र के लगभग 135 परिवारों का सर्वे किया इस सर्वे में 18 वर्ष से कम आयु के कुल 14 बच्चे तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के 11 लोग अलग-अलग विकलांगता से ग्रस्त मिले। कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद के निर्देशन में छात्रों ने दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। सर्वे के बाद कई दिव्यांगों ने विद्यालय आकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मेहंदी हसन ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथीन के कारण पृथ्वी और जल के साथ-साथ वायु भी प्रदूषित होती जा रही है। हाल के दिनों में मीठे और खारे दोनों तरह के पानी में मौजूद जीवों में प्लास्टिक के केमिकल से होने वाले दुष्प्रभाव नज़र आने लगे हैं। इसके बावजूद प्लास्टिक और पॉलीथीन की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। इसे जलाकर नष्ट किया जाए तो जहरीली गैसें पैदा होती हैं। पॉलिथीन के इस्तेमाल से पानी, हवा, मिट्टी जैसे प्राकृतिक कारक प्रदूषित हो रहे हैं।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 14/02/2024

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत वॉलंटियर्स ने लक्ष्य गीत के साथ की। पहले सत्र में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की मनोवैज्ञानिक डॉ यशिका वर्मा ने छात्रों को नैतिक मूल्यों में कमी तथा चारित्रिक पतन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नैतिकता हमारी जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाती है। यह हमें सही और गलत के बीच अंतर को समझने और सही काम करने की समझ पैदा करती है। मानवीय संबंधों में मदद करती है और हमें अपनी जिंदगी को समृद्ध, संतुलित और सुखी बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है। आज देखने में आ रहा है कि छात्रों में नैतिक और चारित्रिक रूप से पतन हो रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम अपना काम सच्चाई और ईमानदारी से करें और एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जगह बनाएं।
दूसरे सत्र में छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद के निर्देशन में सदभावना रैली निकाली। हमारा है एक ही नारा, भाईचारा भाईचारा और जात पात के बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो भारत जोड़ो जैसे नारों से छात्रों ने एकता का संदेश दिया। इस मौके पर अजय, अनिल, अरुण कुमार, अयान खान, धवल सिंह, करन, माहेशान और मोहम्मद अली सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 14/02/2024

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के वॉलंटियर्स ने प्राथमिक विद्यालय हरुनगला प्रथम में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय प्रांगण तथा आसपास के क्षेत्र को कूड़ा हटाकर साफ किया। कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद के निर्देशन में छात्रों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर क्षेत्र में लगभग 100 घरों का सर्वे कर लोगों को फाइलेरिया या हाथी पांव के प्रति जागरुक किया। उन्हें बताया कि यह बीमारी क्युलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। अपने आसपास सफाई रखना जरूरी है। दूषित पानी या कूड़ा जमने न दें। जमे पानी पर कैरोसीन छिड़क कर मच्छरों को पनपने से रोकें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
दूसरे सत्र में दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के संपादक कुमार रहमान के द्वारा छात्रों को मीडिया और उसमें करियर को लेकर चर्चा हुई। छात्रों को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एडिटिंग, पब्लिक रिलेशन और विज्ञापन के क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारियां दीं और मीडिया कोर्सेज के बारे में बताया गया। इस मौके पर शिक्षिका सलमा बेगम व शोएब, शौर्य राजपूत, सोहेल अली, समीर अहमद, सलमान हैदर सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 06/09/2023

15th August Celebration

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 24/07/2023

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने रामनगर आंवला स्थित लीलौर झील के समीप वृक्षारोपण किया।

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 21/06/2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने योग किया। प्रोग्राम ऑफिसर फरहान अहमद सैफी ने कहा कि रोजाना योग करना स्वस्थ जीवन की कुंजी है। मन को समझाने व तनाव कम करने के लिए विभिन्न योग क्रियाएं करनी चाहिए। योग के द्वारा केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं किया जाता है बल्कि इसे अपना कर कई मानसिक और शारीरिक कमियों को दूर किया जा सकता है। योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना कर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने हलासन, पद्मासन, कपालभाती और मेडिटेशन के माध्यम से स्वयं को ऊर्जावान व फुर्तीले बने रहने का मंत्र दिया। छात्रों ने इस दौरान कई योगासन किए।




Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 11/06/2023

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस के छात्र...

Photos from NSS FR Islamia Bareilly's post 13/05/2023

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स के लिए मिशन लाइफ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

06 may 2023

Want your school to be the top-listed School/college in Bareilly?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


F R Islamia Inter College , Naumahla Road
Bareilly
243001