07/06/2026
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय नानाजी, श्री नत्थू लाल मिश्रा जी (संस्थापक: NS ACADEMY), 84 कोस परिक्रमा के दौरान प्रभु चरणों में विलीन हो गए।
मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे उनके साथ इस पवित्र यात्रा पर जाने का अवसर मिला। उनके साथ होना मेरे लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव था। उनकी सादगी, धर्मपरायणता और भक्ति भाव हम सभी के लिए सदैव एक प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
84 कोस की इस कठिन और पवित्र यात्रा को पूरा करते हुए परमधाम प्रस्थान करना, उनकी ईश्वर के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है। ऐसी पुण्यात्माओं का जाना समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनकी दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और हम सभी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏