30/06/2015
आज एक विशेष दिन हैं| आज दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री पन्ना लाल शर्मा जी की सरकारी सेवा का अंतिम दिन हैं| आज के बाद श्री पन्ना लाल शर्मा जी इस दीर्घकालिक दायित्व से निवृत हो जाएँगे |
किसी भी इंसान के लिए नौकरी से अलग हो जाना वैसे बहुत खुशी वाली बात नहीं होती, साथ ही जब बात श्री पन्ना लाल शर्मा जी की हो तो इस संस्था के लिए भी ये दिन गुज़ारना आसान नहीं हो सकता हैं |
किसी भी व्यक्ति के लिए सरकारी सेवा में जीवन के 42 साल गुज़ार देना आसान नहीं होता हैं | श्री पन्ना लाल शर्मा जी ने 42 वर्षो से इस संस्था की जो सेवा करने का कार्य किया है, वह अतुलनीय हैं |
इतना लंबा समय श्री पन्ना लाल शर्मा जी के द्वारा बिना किसी दाग के बिताना, बतलता हैं कि उन्होंने अपना तन मन धन किस हद तक अपने काम को समर्पित किया हैं |
एक शिक्षक के लिए पदोन्नति प्राप्त कर प्रधानाचार्य का पद पाना हमेशा से ही गौरव का विषय होता हैं | श्री पन्ना लाल शर्मा जी को 16 अगस्त 2002 को प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने का मौका मिला |
एक प्रधानाचार्य के रूप में 16 अगस्त 2002 से अब तक उन्होंने 12 साल 10 महीने से भी अधिक समय बीताकर इस पद को गौरवान्वित किया हैं | सब लोग ये बात जानते हैं कि श्री पन्ना लाल शर्मा जी की निस्वार्थ सहयोग की कार्य शैली अपने आप में एक उदाहरण हैं | फिलहाल बीते 12-13 वर्षों में ही ना जाने कितने विद्यार्थियो को उन्होंने अपने स्तर पर मदद किया, ये बता पाना तो मुश्किल ही हैं | क्यूँकि इस बात को मापा ही नहीं जा सकता हैं |
श्री पन्ना लाल शर्मा जी की छवि आने वाली शिक्षक एवम विद्यार्थियो की पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली हैं | उनकी अनुपस्थिति इस विद्यालय को सदैव खलेगी, इस बात में कोई संदेह नहीं हैं | लेकिन इस संस्था को आशा हैं कि सेवा निवृत होने के बाद भी उनका जीवन मंगलकारी एवम स्वास्थ्य से भरपूर रहे | ये संस्था उनके प्रति सदैव आभारी रहेगी |