13/05/2026
कॉमर्स में क्रिस्टी, साइंस में आयुष तोमर और ह्यूमैनिटीज में यशस्वी रहे अव्वल
- ग्रोवैल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावियों ने बढ़ाया मान
बड़ौत : सीबीएसई कक्षा 12 के घोषित परीक्षा परिणाम में ग्रोवैल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रा क्रिस्टी ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट गुप्ता ने 478 अंक प्राप्त कर 95.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा निष्ठा जैन ने 474 अंक अर्जित कर 94.80 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस स्ट्रीम में आयुष तोमर ने 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। प्रभात सिंह ने 476 अंक अर्जित कर 95.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा अनवेषा चौधरी ने 473 अंक प्राप्त कर 94.60 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में छात्रा यशस्वी ने 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जिया तोमर ने 478 अंक अर्जित कर 95.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा छात्रा आशिका जैन ने 476 अंक प्राप्त कर 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमलदीप जिंदल एवं समस्त स्कूल प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का यह उत्कृष्ट परिणाम है, जिस पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।