13/03/2015
रीट में 60% लाने पर ही होंगे शिक्षक
भर्ती के लिए पात्र
bhaskar news | Mar 12, 2015,
04:12:00 AM IST
सीकर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने
रिक्रूटमेंट कम एलिजिबिलिटी एग्जाम
फॉर टीचर्स (रीट) की तैयारियां शुरू कर
दी हैं। सरकार ने अप्रैल में
इसकी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
दिए हैं। अब अभ्यर्थियों को शिक्षक
बनने के लिए दो परीक्षाओं से
नहीं गुजरना पड़ेगा।
रीट में 60 फीसदी से कम अंक लाने पर
ग्रेड थर्ड शिक्षक बनने की दौड़ से
अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे। इसलिए
पूरा फोकस रीट पर ही करना होगा। वहीं,
बोर्ड सिलेबस भी आरटेट वाला ही रखने
पर विचार कर रहा है। सिलेबस में बहुत
ज्यादा बदलाव की संभावना अभी नजर
नहीं आ रही।
नियम : पात्रता परीक्षा के बगैर
नही हो सकती भर्ती
हाईकोर्ट जयपुर पीठ के एडवोकेट संदीप
कलवानिया ने बताया कि एनसीटीई के
गाइडलाइन के मुताबिक ग्रेड थर्ड
शिक्षक भर्ती के लिए बीएसटीसी एवं
बीएड डिग्रीधारियों को टेट
यानि अध्यापक पात्रता परीक्षा पास
करना जरूरी है। इसे पास किए
बिना बीएसटीसी एवं बीएड
डिग्रीधारी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के
योग्य नही हैं। रीट में भी पहले
अभ्यर्थियों को पात्रता प्राप्त
करनी होगी। इसके बाद ही वे शिक्षक
भर्ती के योग्य हो सकेंगे।
अभ्यर्थी : सीकर से ही 70 हजार होंगे
शामिल
सीकर जिले से रीट एग्जाम में 70 हजार
से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने
की उम्मीद हैं। क्योंकि आरटेट के लिए
मांगे गए आवेदन में जिले से 50 हजार ने
अप्लाई किया था। जबकि प्रदेश से
प्रथम लेवल के लिए 84 हजार 519 और
सैकंड लेवल के लिए चार लाख 61,620
आवेदन मिले थे।
मुश्किल : 60 % अंक लाने वाले कम
ही रहते हैं अभ्यर्थी
आरटेट-2012 के प्रथम लेवल में 69,505
और सैकंड लेवल में 3,87,666
अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से प्रथम
स्तर पर 43,084 और सैकंड लेवल में
1,58,215 ही 60 फीसदी या इससे अधिक
अंकों से पास हुए। जाहिर है कि रीट में
अभ्यर्थियों के बीच और मुकाबला बढ़
जाएगा।
वे सवाल, जिनका जवाब अभी तक
नहीं मिल सका
> एनसीटीई गाइडलाइन के अनुसार,
शिक्षक भर्ती के लिए टेट हर साल
आयोजित करना जरूरी है। अब सवाल यह
है कि क्या हर साल रीट भी कराई जाएगी।
अगर सरकार हर साल
भर्ती नहीं कराती है तो यह एनसीटीई
की गाइडलाइन का भी उल्ल्घंन होगा।
> आरटेट की पात्रता सात साल थी।
सवाल यह है कि क्या सरकार रीट
की पात्रता भी सात साल रखेगी।
> अभ्यर्थियों में उलझन इस बात
को लेकर भी बढ़ गई है कि अगर रीट में
60 फीसदी अंक आ जाते हैं और शिक्षक
बनने के लिए निकाले जाने वाली कट
ऑफ इससे ज्यादा चली जाती है
तो क्या अभ्यर्थियों को अगले साल फिर
से रीट एग्जाम देना होगा?
> परीक्षा के लिए कट ऑफ जिला स्तर
पर बनाई जाएगी या फिर राज्य स्तर पर।
अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती :
दस्तावेजों की जांच के लिए आज
आखिरी मौका
सीकर| ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती-2013
में कट ऑफ के दायरे में आए
अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के
लिए गुरुवार को आखिरी मौका है। इसके
बाद दस्तावेज जांच नहीं होगी। विभाग ने
इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले आरटेट
के 60 फीसदी या अधिक
अंकधारी अभ्यर्थियों का पिछले
दिनों परिणाम जारी किया था। विभाग के
उपायुक्त (प्रशिक्षण) के अनुसार कुछ
जिला परिषदों द्वारा दस्तावेज सत्यापन
के दौरान अभ्यर्थियों की कम
उपस्थिति एवं अपरिहार्य कारणों से
संशोधित कटऑफ जारी की जा रही है
जो वेबसाइट पर अपलोड करवा दी
गई है। इस संशोधित कटऑफ में आने
वाले अभ्यर्थी तथा पूर्व कटऑफ में आने
वाले दस्तावेज सत्यापन के दौरान
अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी, जो संशोधित
कटऑफ में भी रहे हैं, वे 12 मार्च
को संबंधित जिला परिषद में दस्तावेज
सत्यापन हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन
नहीं किया जाएगा।