Prem Singh Meena Jarwal

Prem Singh Meena Jarwal राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष, बारां।
पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व महिला एवं बाल विकास अधिकारी।
शिक्षा, किसान व जनहित के लिए समर्पित

काम मांगो अभियान — मजदूर के अधिकार की लड़ाई ✊20–21 अगस्त 2026 को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम...
21/08/2026

काम मांगो अभियान — मजदूर के अधिकार की लड़ाई ✊

20–21 अगस्त 2026 को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम के तहत मजदूरों के अधिकारों और ग्रामीण रोजगार की गारंटी को मजबूत करने के लिए “काम मांगो अभियान” को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प।

मजदूरों को समय पर काम, मजदूरी का भुगतान और उनके अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

काम मांगना मजदूर का अधिकार है — सहयोग देना हमारी जिम्मेदारी है।



20/08/2026

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)की हार्दिक शुभकामना
15/08/2026

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)की हार्दिक शुभकामना

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, देश के विकास, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संक...
15/08/2026

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, देश के विकास, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें। जय हिंद! जय भारत!

नाहरगढ़ | कस्बे के कबीर आश्रम में मंगलवार को पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज सं...
13/08/2026

नाहरगढ़ | कस्बे के कबीर आश्रम में मंगलवार को पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक नाहरगढ़ की बैठक हुई।

बैठक को मंडी चेयरमेन ललित शर्मा, भगवान बैरवा, राजेंद्र सहरिया, संध्या मेघवाल, रामस्वरूप वर्मा, मनीष मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष शृंगी, लेखराज, नेमीचंद नागर, सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदयाल धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया। पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि संगठन की हर बात, संघर्ष और उपलब्धि को जिला स्तर के साथ प्रदेश स्तर पर भी मजबूती से उठाया जाएगा। प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में बूथ स्तर पर कम से कम पांच सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएं। पूर्व पंच-सरपंचों को फिर से संगठन से जोड़ा जाए। पंचायतों के फंड में हुई कथित कटौती की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए।

"आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है, प्रकृति हमारा मान है। आइए इस पावन दिन पर इनकी रक्षा का संकल्प लें। विश्व आदिवासी दिवस ...
09/08/2026

"आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है, प्रकृति हमारा मान है। आइए इस पावन दिन पर इनकी रक्षा का संकल्प लें। विश्व आदिवासी दिवस की बधाई!"

*छीपाबड़ौद में सड़क, अस्पताल और अतिक्रमण से जनता त्रस्त - RGPRS ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान नहीं तो चरणबद्...
08/08/2026

*छीपाबड़ौद में सड़क, अस्पताल और अतिक्रमण से जनता त्रस्त - RGPRS ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।*
छीपाबड़ौद(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद की ब्लॉक स्तरीय बैठक के बाद संगठन ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी, छीपाबड़ौद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड क्षेत्र की सभी संपर्क सड़कें समय से पूर्व ही टूट चुकी हैं, जिनके निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। संगठन ने मांग की है कि आपके स्तर पर भौतिक सत्यापन करवाकर आम जनता को राहत दिलाई जाए।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें :-
1. यादव व बैरवा बस्ती की समस्या: छीपाबड़ौद कस्बे में वन विभाग के पीछे स्थित यादव व बैरवा बस्ती का करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता हर समय कीचड़ व गंदगी से भरा रहता है। अविलंब मोरम डलवाकर आवागमन योग्य बनाया जाए तथा बाद में पक्का इंटरलॉकिंग रोड बनाया जाए।
2. बाबा रामदेव मंदिर मार्ग: कस्बा छीपाबड़ौद के डूंगरी रास्ते पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर के पास आबादी से होकर मंदिर तक आने-जाने का आम रास्ता पक्का बनवाया जाए तथा मंदिर की चारदीवारी का निर्माण करवाया जाए।
3. अतिक्रमण व अवैध पार्किंग: कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका स्थाई समाधान किया जाए।
4. राजकीय चिकित्सालय की बदहाली: राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक समय पर नहीं बैठते, जिसके कारण बीमार को बिना इलाज के छबड़ा, बारां एवं कोटा भागना पड़ता है। कई बार गंभीर बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देता है। रात में स्थिति और विकट हो जाती है। सरकारी दवाइयों में भारी अनियमितता बरती जा रही है और अस्पताल परिसर तथा आस-पास काफी गंदगी जमा है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिवस के अंदर उक्त समस्याओं पर सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से चरणबद्ध रूप से भारी आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।यह ज्ञापन कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद जिला बारां की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल, गुलाब चंद मीणा, हिम्मत सिंह गुर्जर, अमर चंद मीणा, अमन दा, प्रियंका सेन, रामलखन, सोनू कुमारी आदि के हस्ताक्षर से दिया गया।

06/08/2026

छीपाबड़ौद में पंचायत राज विभाग की ब्लॉक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

छीपाबड़ौद। आज पंचायत राज विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक छीपाबड़ौद में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा हटाओ–देश बचाओ अभियान, छात्रों के पेपर लीक, बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए इन मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता पंचायत राज संभाग प्रभारी श्री गुलाब सिंह मीणा ने की। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री प्रेमसिंह मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बृजराज मीणा (बोरखेड़ी), ब्लॉक अध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रईस भाई, पंचायत राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरिराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू जी बैरवा, प्रियंका जी स

04/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
**राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन किशनगंज में संपन्न**
**किशनगंज।** राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तीकरण को लेकर गहन मंथन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बूंदी प्रभारी श्री सत्यनारायण जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह मीणा एवं प्रदेश सचिव श्री लेखराज शर्मा ने शिरकत की। अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भावभिना स्वागत किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि सत्ता का विकेंद्रीकरण हो और गांव की सरकार को वास्तविक अधिकार मिलें। इसी उद्देश्य को लेकर संगठन निरंतर कार्यकर्ताओं के बीच कार्य कर रहा है�

02/05/2026

प्रेम सिंह मीणा (पंचायती राज संगठन, बारां), दबाए जा रहे आमजन के मुद्दों को जिला कलेक्ट्रेट में उठाकर उनके हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहा हूं और न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं

Address

Village/Bhagwan Pura , Tehsil/Chhipa Barod
Baran

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prem Singh Meena Jarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category