15/06/2025
GIC BBK Alumni Association MAAGIC Initiative an Interaction of GIC Alumni with students, teachers and staff members at GIC BBK Campus for refreshing the old memories and adding values , knowledge and creating vision for students.
: 4th June 2025
: Dr Sarvpalli Radhakrishnan Auditorium- GIC Barabanki
PM Shri GIC Barabanki में छात्रों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप में १९७८ बैच जीआई सी बाराबंकी के छात्र रहे और टेलीकॉम कंपनी के पूर्व CEO रहे श्री रवि शर्मा का कैंपस में आकर छात्रों को सम्बोधित करना एक सुखद अनुभूति रही छात्रों के लिए और सभी शिक्षकों और स्टाफ मेंबर्स के लिए भी !
Guest रवि शर्मा जी GIC BBK1978 बैच का संक्षिप्त परिचय:
रवि शर्मा, एक सफल पूर्व CEO, अब एक संरक्षक और समाजसेवी व्यक्ति हैं, जो “भलाई का विस्तार ” मिशन पर कार्यरत हैं। IIT रुड़की के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और भारत में सबसे कम उम्र के टेलीकॉम MNC के CEO में से एक, रवि ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ और अल्काटेल लुसेंट साउथ एशिया, वीडियोकॉन टेलीकॉम, और अडानी पावर जैसी बड़ी टेलीकॉम और पावर कंपनियों में 13 वर्षों तक CEO के रूप में सेवा दी। उन्हें परिवर्तनकारी नेतृत्व और “आउट ऑफ बॉक्स” दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, जहाँ उन्होंने प्रदर्शन संस्कृति , विकास और विस्तार को प्राथमिकता दी।
अपने करियर के शिखर पर, 50 वर्ष की आयु में, रवि ने कॉर्पोरेट जगत को छोड़कर पूरी तरह से समाजसेवा में खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने “मिशन चेतना” के अंतर्गत एक ऐसा तंत्र और स्व-प्रचारित प्रणाली स्थापित की, जिसने भारत के 11 राज्यों में 50 से अधिक NGOs का निर्माण और पोषण किया है, जो आज 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूलों को गोद लेकर उन्हें शिक्षकों, बुनियादी ढांचे और कंप्यूटर से सुसज्जित किया, जिससे वे आधुनिक शिक्षा केंद्रों में परिवर्तित हो गए।
भारत में प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के संगम के प्रति उत्साही रवि, IIT एलुमनी काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं, जो 50,000 से अधिक IITians के वैश्विक नेटवर्क के साथ भारत की चुनौतियों और सतत विकास के लिए स्वयंसेवक के रूप में समर्पित हैं।
#इसके अतिरिक्त, रवि शर्मा टेलीकॉम उपकरण निर्माण संघ (TEMA) के चेयरमैन, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (हिमाचल प्रदेश) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष भी हैं। भलाई के विस्तार के लिये अब उन्होंने “इंस्टीट्यूट ऑफ गुडनेस” की स्थापना की है ।उनका उद्देश्य सतत समाज, समावेशी शिक्षा और आध्यात्मिकता की दिशा में पहलों का समर्थन करना है। ग्रामीण और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रवि शर्मा समाज में घटती अच्छाई और भलाई से जीवन में हमेशा प्रभावित रहे और इसे विश्व में बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए। आज, एक प्रमुख समाजसेवी के रूप में, वे भलाई का समर्थन और सम्मान करते हैं - यह एक अनोखी विशेषता है जो उन्हें परिभाषित करती है।
#रवि शर्मा जी ने सफलता के मूल मन्त्र दिए छात्रों को अपने सम्बोधन में , उन्होंने कहा की अपने लक्ष्य को निर्धारित करके पढाई करे छात्र और आने वाली बाधाओं से घबराये नहीं बल्कि संयम से काम ले , खुद पर विश्वास रखें ! विद्यार्थियों के जीवन में अगर कोई आभाव हैं तो ये निश्चित है की उनकी प्रगति की सम्भावनाओ के असीम द्वार उनका इंतज़ार कर रहे हैं ! आवश्यकता सिर्फ इस बात की है छात्र अपने लक्ष्य के प्रति अपने सपनो के प्रति कृत संकल्पित रहे और ईमानदारी से पूरी तन्मयता से प्रयास करते रहे !
Guest श्री अशोक वर्मा जी GIC BBK1976 बैच
इस समर कैंप में छात्रों से मिलने और छात्रों को सम्बोधित करने के लिए १९७६ बैच जीआईसी बाराबंकी से पास आउट और प्रसिद्द वास्तुविद श्री अशोक वर्मा जी ने भी छात्रों को सम्बोधित किया और कहा की वो एक एलुमनाई होने के नाते काफी गर्व महूसस करते हैं और प्रतिबद्ध है छात्रों के जीवन में गुणवत्ता के परिवर्तन के लिए !
जीआईसी बाराबंकी एलुमनाईअसोसिएशन के प्रेसिडेंट और प्रसिद्द चिकित्सक सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा ने भी छात्रों को सम्बोधित किया और
समर कैंप में वर्तमान में अध्यनरत विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए
विद्यार्थियों के हित में एलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा किये जा रहे और योजना किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी !
इस मौके पर एलुमनाई एसोसिएशन के पूर्व छात्र और वर्तमान में कॉर्पोरेट जगत में, सरकारी , गैर सरकारी संस्थाओ में अच्छे पदों पर कार्यरत शिक्षण संस्थाओ में कार्यरत प्रसिद्द शिक्षक, मीडिया हाउसेस में कार्यरत प्रसिद्द मीडिया कर्मी ,प्रमुख व्यवसाई सुशील अग्रवाल ,प्रभात सिन्हा , आशीष पाठक, विजय तिवारी, सुर्शीद अहमद , परवेज अहमद इत्यादि उपस्थित थे !
#प्रधानाचार्य श्री राधेशयाम जी ने पूर्व एलुमनाई छात्रों , विष्टित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा शुरु किये गए योजना और प्रयासों की सराहना की !