16/06/2026
**सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।**
बड़े मंगल के पावन अवसर पर एम. डी. कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिवार द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मानव सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ आयोजित इस भंडारे में संस्थान के सभी सदस्यों ने तन, मन और श्रद्धा से सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं की सेवा, प्रसाद वितरण एवं सामाजिक समरसता का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
**"नर सेवा ही नारायण सेवा है"** — इसी भावना के साथ एम. डी. कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिवार सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है।