21/08/2021
*बहिनों ने सैनिकों को बाँधी राखी*
---------------------------
रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की पूर्व संध्या पर स्थानीय आर. एस .यादव मेमोरियल माॅण्टेसरी इण्टर काॅलेज/आर. एस .किड्स केयर सत्यप्रेमी नगर की बहिनों ने सेना के मुख्यालय में जाकर सैनिक भाइयों को स्वहस्त निर्मित रक्षासूत्र बाँधकर मंगल तिलक लगाते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएँ दीं ।
कार्यक्रम में कैप्टन अभय तिवारी, सूबेदार बी. पी. कतौरे , सूबेदार सुखदेव प्रसाद , सूबेदार मंजीत सिंह, नायब सूबेदार नियामत उल्ला , हवलदार ए.के. राय, श्री नजर जी एवं अन्य सैनिक भाइयों को विभा वर्मा, साक्षी मौर्या , प्रिया यादव , वैष्णवी शुक्ला, जान्हवी शुक्ला, वर्तिका शर्मा, खुशबू , अंजलि सोनी , अपूर्वा शुक्ला, आंचल सिंह , काजल अवस्थी, दिव्या व दुर्गा आदि बहिनों ने राखी बाँधकर शुभकामनाएँ दीं ।
कार्यक्रम में कैप्टन अभय तिवारी जी ने बालिकाओं को निष्ठा व लगन के साथ पढ़ने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाने के लिए संकल्पित रहना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रामस्वरूप यादव ने बहिनों द्वारा बनाई गई राखियाँ कर्नल साहब को समर्पित करते हुए इन्हें बार्डर पर तैनात जाबांज सैनिकों को भेजने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में दीपमाला ,कंचन श्रीवास्तव, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव व मिनी वर्मा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।