16/08/2026
💐हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
हरी चुनरिया ओढ़कर, धरती करे शृंगार।
नीर भरे बादल करें, प्रेम भरी बौछार।।
घिर आई काली घटा, गाने लगी मल्हार।
सूने मन में आ गई, फिर से प्रेम-बहार।।
आँगन में झूला सजा, तुलसी महकी द्वार।
आओ साजन झूल लें, सजनी रही पुकार।।