19/01/2026
आज 19 जनवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी, आगरा में आयोजित कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी में किसान भाइयों एवं कृषि विशेषज्ञों से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र रावत जी ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान जी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी ने कहा कि कार्बनिक, जैविक और नैनो उर्वरकों का सही इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखता है और फसल उत्पादन बढ़ाता है।
जबकि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किसानों को पशुपालन🐄 और मुर्गी पालन🐔 के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
मैं, दीपक चौधरी, क्षेत्र अधिकारी – इफको आगरा, ने किसानों को इफको के नैनो उर्वरकों और जैव उर्वरकों के गुण, लाभ और सही प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया:
🟢 नैनो यूरिया प्लस – पौधों को सही समय पर पोषण देता है
🟢 नैनो डीएपी – फसल उत्पादन और मिट्टी की सेहत बढ़ाता है
🟢 नैनो जिंक और नैनो कॉपर – रोग-प्रतिरोधक क्षमता और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं
🟢 जैव उर्वरक – मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता बनाए रखते हैं 🌾💚
लगभग 130 किसान भाई-बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मिलकर हम बनाएंगे हर खेत उपजाऊ, सुरक्षित और खुशहाल 🌱💚
#इफको #नैनोउर्वरक #कृषिविकास #किसानमित्र #संतुलितखेती #मृदा_स्वास्थ्य