15/10/2025
14 अक्टूबर 2025 को हमारे महाविद्यालय, श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बाराबंकी में इनर व्हील क्लब ऑफ बाराबंकी (जनपद 312) के सौजन्य से “स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर” विषय पर एक अत्यंत उपयोगी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
हम अपने हृदय की गहराइयों से डॉ. नीरज टंडन, वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ), लखनऊ का हार्दिक धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर छात्राओं को इस गंभीर स्वास्थ्य विषय पर अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
साथ ही हम इनर व्हील क्लब ऑफ बाराबंकी की जिला ईएसओ डॉ. आभा वर्मा, अध्यक्ष श्रीमती रेनू जैन, सचिव श्रीमती कुसुम जैन तथा उनकी पूरी समर्पित टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।