Vidya Educational Group

Vidya Educational Group We are one of the growing Co- Educational Institute in Uttar- Pradesh. We are serving in the field of education to the society since – 2013.

Our vision is to educate each and every person with professional education.

31/05/2022
Vocational & IT Courses...
13/12/2021

Vocational & IT Courses...

अपने संस्थान को आज ही हमारे साथ रजिस्टर्ड करें...
13/12/2021

अपने संस्थान को आज ही हमारे साथ रजिस्टर्ड करें...

06/12/2021
आपकी संस्था विद्या एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरत मन्द लोगों के लिए 150 पैकेट पूड़ी सब्जी का वितरण कराया गया ।...
10/04/2020

आपकी संस्था विद्या एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरत मन्द लोगों के लिए 150 पैकेट पूड़ी सब्जी का वितरण कराया गया । जिसमें से 60 पैकेट तहसील प्रशासन को दिये और बाकी के बचे पैकेट तहसील प्रशासन की मदद से के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम के पास काम कर रहे मजदूरों को दिए और उसके बाद गरीब बस्ती में घर - घर जाकर जरूरत मन्द लोगों को पैकेट वितरित किये, लेकिन इस कार्य मे हमारी संस्था द्वारा कोई भी फ़ोटो वितरण के दौरान नही ली गयी क्योंकि हम लोग पैकेट देने के लिए जैसे ही गाड़ी से निकले और एक घर के बाहर जाकर बैठे लोगों को पैकेट देने लगे , उसी दौरान मैंने अपना मोबाइल अपनी जेब से निकाला तभी पैकेट लेने आये एक भाई ने मुझसे कहा भैया पैकेट दे दो लेकिन फ़ोटो मत लो, ये बात कहते ही उसकी आँखों मे आंसू आ गए उसको देख कर मैंने अपना मोबाइल अपनी जेब मे रख लिया, वही भाई बोला भैया यहां जो भी मदद देने आता है वह फ़ोटो पहले लेता है मदद बाद में देता है इस वजह हमारे परिवार के और आस पास के लोग मदद लेने में झिझकने लगते हैं। उसकी इन बातों को सुन कर मैंने कोई फ़ोटो नहीं ली और उसके बाद जहां - जहां वितरण किया कोई भी फ़ोटो नहीं ली ।
हम किसी की मदद कर रहे, लेकिन मदद पाने वाला भी लाचार है हालात के आगे मजबूर है, हमे उसकी मजबूरी का मजाक नहीं बनाना ।
No Picture,
Only Help...
अंत मे हमारी संस्था के साथ मिल कर सहयोग देने वाले हमारे सभी घनिष्ठ मित्रों को तहेदिल से शुक्रिया, सायद आज ये जो मुहिम शुरू की है वो आप सब के बिना संभव न हो पाती । इसके लिए बहुत - बहुत आभार ।
अन्त में सभी देशवाशियों से अपील...
घर में रहें , सुरक्षित रहें।
हर आधे घण्टे पर झाग वाले साबुन या हैंड वाश से 30 सेकंड तक अच्छी तरह से हाथ धोये, सेनिटाइजर का प्रयोग करें,
खाँसते या छींकते समय अपने नाक व मुँह पर रुमाल का उपयोग करें।
घर से मत निकलें, शासन प्रशासन व सरकार के दिये दिशा निर्देशों का पालन करें।
जब तक बहुत ज्यादा जरूरत न हो घर से बाहर न निकलें अगर निकलना भी पड़े तो मास्क लगा कर और हांथों में दस्ताने अवश्य पहन कर निकले।
बार - बार आपने चेहरे को न छुए और आँखों और नाक को न छूए।
हम अंदर, कोरोना बाहर ।
धन्यवाद।

नवनीत विद्या
विद्या एजुकेशनल ग्रुप, बाराबंकी

Address

Barabanki
225001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidya Educational Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category