R G Sir UPS Birauli bbk

R G Sir UPS Birauli bbk Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R G Sir UPS Birauli bbk, School, Yakootganj, Barabanki.

primary and upper primary school teaching videos,game activities, creative activities, competitive exam preparation platform as Navodaya,vidhya Gyan,NMMS etc.and academic and competitive exam essential informative platform.

परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है।"आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में उक्त कार्य व विचार स्वागत योग्य है कि नहीं। आप लोग विचा...
24/09/2024

परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है।"
आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में उक्त कार्य व विचार स्वागत योग्य है कि नहीं।
आप लोग विचार प्रस्तुत करें।
मैं तो ऐसे कार्य का स्वागत करता हूं।
🙏🙏🙏

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली सिरौली गौसपुर बाराबंकी परिवार के लिए विगत 3 से 4 वर्षों में छात्रों का विभिन्न प...
08/09/2024

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली सिरौली गौसपुर बाराबंकी परिवार के लिए विगत 3 से 4 वर्षों में छात्रों का विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम गौरवान्वित व खुशी प्रदान करता है।
विद्यालय परिवार इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
👇👇👇👇👇

22/07/2024

मेरे विद्यालय के कुछ बच्चे कथित तौर पर प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।वास्तविकता जानने के लिए मैं उस स्कूल गया। एक औरत जो अपने बच्चे को पहुंचाने स्कूल गई थी,मुझे देखकर लज्जित होती हुई कहने लगी,"गुरुजी 3 साल से सरकारी में जा रहा था। इसे कुछ आता ही नहीं था,तो हम सोचे कि प्राइवेट में लिखा दें।

मैं - "यह बहुत अच्छी बात है कि आप अपने बच्चे के प्रति इतनी जागरुक हैं।अच्छा इसे काजल कौन लगाया है ?
महिला - (प्रसन्न होकर चहकते हुए)"गुरु जी हम लगाए हैं।"
मैं - "और पाउडर तेल कंघी ?"
महिला - (अब वह प्रसन्न व सहज थी)"गुरुजी सब हम ही लगाए हैं। ड्रेस भी सिलवा दिए हैं,जूते मोजे और बैग भी खरीद दिए हैं।

मैं - "अच्छा कितने दिन बच्चे को यहां स्कूल तक पहुंचाई हैं ?"
महिला -"20 दिन हुआ नाम लिखाए,तब से हर दिन पहुंचाए हैं। टिफिन भी लगाना पड़ता है।
मैं - "अच्छा जब यह 3 साल तक सरकारी में पढ़ रहा था,तब कितने दिन इसे तेल,काजल,पाउडर लगाई थीं ?
महिला झेंप गई,बोली - "तब नहीं लगाए थे कभी ।

मैं - अच्छा 3 सालों में कभी नहलाई थीं ?
महिला - (बहुत लज्जित होकर)"हम नहाने के लिए डांटते थे,पर नहाता ही नहीं था ।
मैं - "फिर अब कैसे नहाता है ?"
महिला - "हम ही नहलाते हैं।"
मैं -"अच्छा 3 सालों में नाम लिखाने के अलावा,कभी सरकारी स्कूल में बच्चे को पहुंचाने या देखने आईं?
महिला लज्जित और निरुत्तर खड़ी थी।

मैं - "3 सालों में,आप तीन बार आई हैं।लेकिन बच्चे के लिए नहीं। इसलिए कि आपके बच्चे की ड्रेस क्यों नहीं आई। पूरे 3 सालों तक आपका बच्चा हफ्ते में दो दिन आता रहा।वह भी कच्छे और बनियान में।नहाना तो दूर,शायद ही कभी मुंह धोकर आया हो।कई बार उसे हमने नहलाया और मुंह धुलवाया।आज जितना इसके चेहरे पर पाउडर लगा दिख रहा है,इससे ज्यादा यह अपने चेहरे और बालों में मिट्टी लगाये आता था। कभी 3 सालों में आपने इसे कापी और पेन नहीं दिया। 26 जनवरी,15 अगस्त,2 अक्टूबर के पुरस्कारों में से बचाकर,हम इसे कापी पेन देते थे।

महिला निरुत्तर खड़ी थी।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻💐💐
अध्यापक की 🖊️ से

Highlight

25/04/2024

"विद्यालय परिवार के लिए गौरव व खुशी का क्षण"💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉

(नाम तो सुना ही होगा उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली। सिरौली गौसपुर बाराबंकी)

"एक अध्यापक का असली मूल्यांकन व कमाई उसके द्वारा पढ़ाए गए छात्रों की सफलता होती है।"

विद्यालय के समस्त गुरुजनों के सहयोग ,आशीर्वाद और बच्चों की मेहनत व अथक प्रयास से गत वर्ष की तरह (4 बच्चों का चयन)NMMSE (राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली से कक्षा 8 के ......
9 बच्चों में से 7 बच्चों का चयन हुआ है। इन बच्चों ने विद्यालय, जिले व प्रदेश स्तर तक अपना, अपने विद्यालय, ब्लॉक ,जिले व प्रदेश के साथ-साथ समस्त गुरुजनों का मान व सम्मान बढ़ाया है ।विद्यालय परिवार इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।🙏🙏🙏🙏
चयनित बच्चों की सूची-
1-शिवांशु जिला रैंक-30
2-महक जिला रैंक-31
3-अरबाज जिला रैंक- 32
4-पीयूष ज्ञानी जिला रैंक -35
5-विशाल जिला रैंक- 37
6-सोनम जिला रैंक -43
7-सचिन जिला रैंक-44
Note-इस योजना के तहत सभी चयनित छात्रों को 4 वर्षो तक तक₹12000 वार्षिक की दर से 48000 ₹ आगे की पढ़ाई हेतु (कक्षा 9 से 12) हेतु मिलेंगे। यह धनराशि विभिन्न सुविधाओं व अनुकूल वातावरण के अभाव में ग्रामीण प्रवेश में रहने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए संजीवनी का काम करेगी तथा इन बच्चों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को भी कम करेगी।

02/03/2023

आओ सीखें
बच्चों संग
कागज की बतख....🦢🦢
और
चरखी बनाना.......
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।

24/02/2023

Teaching and physical Exercise by game activity At government school Birauli SIRAULI GAUSPUR BARABANKI.

24/02/2023

कक्षा 1 की निपुण छात्रा बिग बुक पढ़ती हुई।
👌👌👌
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

वाह!हमारे उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली की प्राकृतिक सुंदरता की कुछ झलकियां👌👌👌👌👌
23/02/2023

वाह!
हमारे उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौली की प्राकृतिक सुंदरता की कुछ झलकियां
👌👌👌👌👌

Saturday Fun at Government school.बोरा रेसBrick RaceZigzag Race
03/12/2022

Saturday Fun at Government school.

बोरा रेस

Brick Race

Zigzag Race

29/11/2022

Game Activity at government school.

Address

Yakootganj
Barabanki

Telephone

+918400298394

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R G Sir UPS Birauli bbk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to R G Sir UPS Birauli bbk:

Shortcuts

Share

Category