Sai College of Teacher's Training

Sai College of Teacher's Training Sai College of Teacher Training has an Alumni Association, which began in 2015. Since then it has be

We owe a great pleasure to you in anticipation of embracing your good wishes blessing for the undertaken hazardous inception of the “Sai College of Teacher Training”

13/08/2026
*साई कॉलेज का जलवा: मुंगेर विवि के दीक्षांत में शेखपुरा के 3 प्रशिक्षुओं को स्वर्ण-रजत पदक**शेखपुरा*  मुंगेर विश्वविद्या...
12/08/2026

*साई कॉलेज का जलवा: मुंगेर विवि के दीक्षांत में शेखपुरा के 3 प्रशिक्षुओं को स्वर्ण-रजत पदक*

*शेखपुरा*
मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह-2026 में बरबीघा स्थित *साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग* के प्रशिक्षुओं ने जिले का नाम गौरवान्वित किया। कॉलेज के 3 प्रतिभावान बी.एड. प्रशिक्षुओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए *2 स्वर्ण और 1 रजत पदक* से सम्मानित किया गया।

*पदक विजेताओं की सूची:*
1. *अंजली कुमारी* - पुत्री श्री मोहन सिंह, सत्र 2023-25 - *स्वर्ण पदक*
2. *मोनम कुमारी* - पुत्री श्री अनिल कुमार सिंह, सत्र 2024-26 - *स्वर्ण पदक*
3. *कुमार आनंद* - पुत्र श्री सुनील प्रसाद सिंह, सत्र 2023-25 - *रजत पदक*

तीनों प्रशिक्षुओं को यह प्रतिष्ठित पदक बिहार के महामहिम राज्यपाल एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति *लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. सैयद अता हसनैन* की अनुपस्थिति में कुलपति महोदय द्वारा प्रदान किया गया। दीक्षांत मंच पर पदक ग्रहण करते समय प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों के चेहरे पर गर्व साफ देखा गया।

*चेयरमैन डॉ. अंजेश कुमार ने कहा*
"यह उपलब्धि सिर्फ पदक विजेताओं की नहीं, बल्कि पूरे साई कॉलेज परिवार की है। हमारे प्रशिक्षुओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर हमारे छात्र टॉप कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि ये प्रशिक्षु भविष्य में आदर्श शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।"

*उपाध्यक्ष रमेश कुमार* ने कहा कि यह सफलता कॉलेज में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। पदक विजेता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने तीनों पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि *साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग* शिक्षकb शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान और सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है। एक ही सत्र में एक कॉलेज के 3 प्रशिक्षुओं का पदक प्राप्त करना निश्चित रूप से कॉलेज और पूरे *शेखपुरा जिले* के लिए गौरव की बात है

*साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन*शेखपुरा, 21 जुलाई 2026:साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रे...
22/07/2026

*साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन*

शेखपुरा, 21 जुलाई 2026:
साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को B.Ed सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं के कक्षा प्रारंभ के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम B.Ed सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित किया गया था। इसी अवसर पर B.Ed सत्र 2024-26 एवं D.El.Ed सत्र 2024 के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल) का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में स्वागत एवं विदाई दोनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात D.El.Ed के प्रशिक्षुओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने नए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को एक योग्य एवं आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रशिक्षुओं द्वारा गीत-संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों जैसे म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, मोहम्मद एमडी हसन, संतोष कुमार, सोनू कुमार तथा साई पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शैक्षणिक कर्मचारियों—राजाराम, रघुवीर शंकर , कुमार हर्षवर्धन एवं प्रिंस कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह ने नए और पुराने प्रशिक्षुओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हुए महाविद्यालय की समृद्ध परंपरा को और आगे बढ़ाया।

01/05/2026

Where Hard Work Meets Inner Peace. 🌱🛠️

Today we celebrate two powerful values: the spirit of labor and the light of enlightenment. We salutes every worker contributing to our progress and prays for universal peace on the holy occasion of Buddha Purnima.

Wishing you a productive and soulful day! 🕉️👷‍♂️

26/04/2026
15/12/2025
23/10/2025

Wishing everyone a blessed and joyous Bhai Dooj. May the sacred bond between brothers and sisters grow stronger with each passing year. 🌺

19/10/2025

🪔Wishing a bright and joyful Diwali! 🪔 May the Festival of Lights bring wisdom, success, and happiness in life. Warm regards from all of us

Address

SH-83, साई धाम, ग्राम+पोस्ट-ओनामा, भाया-बरबीघा, शेखपुरा (बिहार)
Bar Bigha
811101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sai College of Teacher's Training posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sai College of Teacher's Training:

Shortcuts

Share

Category