Utkarsh teachers training college

Utkarsh teachers training college Education

*उत्कर्ष महाविद्यालय प्रबंधन संदेश*उत्कर्ष महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से हम मुख्य अतिथि डॉ. मोहित बेरवाल, अध्यक्ष श्री रम...
16/08/2025

*उत्कर्ष महाविद्यालय प्रबंधन संदेश*
उत्कर्ष महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से हम मुख्य अतिथि डॉ. मोहित बेरवाल, अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पटेल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम प्रकाश भील एवं श्री गोपालवन जोगी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शोभा में चार चांद लगाए।

हम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों और छात्र-छात्राओं के भी आभारी हैं, जिन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी, सहयोग और उत्साह से इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।

आप सभी का योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
*🇮🇳 जय हिंद – जय भारत 🇮🇳*

16/08/2025

उत्कर्ष शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में जन्माष्टमी के उपलक्ष में मटकी फोड़ एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंधक श्रीमान डॉ मोहित बेरवाल रहे , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ओम प्रकाश एवं विजय गायरी तथा अध्यक्षता रमेश चंद्र पटेल ने की कार्यक्रम की प्रारंभ में इस वंदना के साथ श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला अतिथियों ने श्री कृष्ण के द्वारा दिए गए संदेश एवं शिक्षाओं को जीवन में उतर कर समाज में सेवा करना तथा अत्याचार दुराचार पाप एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपनी जीवन शैली बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा दी महाविद्यालय के खेल मैदान में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें लड़कों एवं लड़कियों के ग्रुप में बढ़ चढ़कर भाग लिया अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ संचालन सुश्री अंगना वैष्णव ने किया आभार श्री गोपाल योगी ने व्यक्त किया।

Admission open Course B.A B.Ed/ B.Sc B.Ed 4 year integrated
08/05/2025

Admission open
Course B.A B.Ed/ B.Sc B.Ed 4 year integrated

16/07/2024
कृष्ण जन्माष्टमी ( संस्कृत : कृष्णजन्माष्टमी , रोमनकृत :  कृष्णजन्माष्टमी ), जिसे कृष्णाष्टमी, जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी...
06/09/2023

कृष्ण जन्माष्टमी ( संस्कृत : कृष्णजन्माष्टमी , रोमनकृत : कृष्णजन्माष्टमी ), जिसे कृष्णाष्टमी, जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है , एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है । कुछ हिंदू ग्रंथों, जैसे गीता गोविंदा , में कृष्ण को सर्वोच्च भगवान और सभी अवतारों के स्रोत के रूप में पहचाना गया है।कृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष के आठवें दिन ( अष्टमी ) को मनाया और मनाया जाता है(कृष्ण पक्ष ) श्रावण मास में ( अमांता परंपरा के अनुसार ) या भाद्रपद मास ( पूर्णिमांत परंपरा के अनुसार )। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के अगस्त या सितंबर के साथ ओवरलैप होता है ।

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 उत्कर्ष परिवार

प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर ...
05/09/2023

प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। 'गुरु' का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। इस दिन समस्त देश में भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

05/07/2023
उत्कर्ष महाविद्यालय के खेल मैदान में उत्कर्ष महाविद्यालय समूह एवं ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलरस एंड अकैडमिशियंस के ...
20/12/2022

उत्कर्ष महाविद्यालय के खेल मैदान में उत्कर्ष महाविद्यालय समूह एवं ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलरस एंड अकैडमिशियंस के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत गौरव व्याख्यानमाला की प्रथम कड़ी सप्तम पुष्प के अंतर्गत भारत के गौरवशाली आदिवासी राष्ट्र नायक विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया थे। मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति और एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ लोकेश शेखावत रहे। विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी देवेंद्र सिंह राठौर, पूर्व प्राचार्य विजयसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह सिंह वसुनिया रहे। अध्यक्षता पूर्व आईपीएस और आरपीएससी सदस्य कन्हैया लाल बेरवाल ने की। मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री गरासिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजाति समाज का राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए आदिवासी राष्ट्रनायक भगवान के रूप में पूजे जाते है। उन्होंने मामा बालेश्वर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो जन्म से ब्राम्हण थे लेकिन उन्होंने जनजाति समाज में रहकर आदिवासी जीवन जिया और उसके लिए जीवन पर्यंत जनजाति उत्थान के काम करते रहे। मुख्य वक्ता डॉ लोकेश शेखावत ने कहा कि आदिवासी राष्ट्रनायक और वनवासी समाज का राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने छात्र छात्राओं को मोबाइल से दूर रहने की अपील की। देवेंद्र सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब जब भी राष्ट्र सेवा की बात आई तो आदिवासी समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज कभी न तो तलवार की नोक पर झुका है और न ही कभी सोने की असर्फियो के लालच में आया है, वह तो हमेशा से ही स्वाभिमान से जीना जानता है। अध्यक्षता कर रहे केएल बेरवाल ने कहा कि आदिवासी राष्ट्रनायकों के बलिदान आज पूरा देश याद करता है। उनके संघर्ष प्रेरणा के रूप लेकर देश को आगे बढ़ाना है। वनवासी राष्ट्रनायकों ने समाज सेवा के साथ साथ देश सेवा भी की। कार्यक्रम के मध्य में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान प्रताप पटेल, सुभाष पटेल, रामनलाल गरासिया, प्रताप लबाना, डॉ लोकेंद्र पटेल, डॉ अमित कलाल, रामचंद्र परिहार, खेत सिंह, दिनेश सुथार, किशन नायरी, बालचनंद यादव, दीपक चरपोटा, प्रभुलाल सहित स्टाफ एवम छात्र छात्राये मौजूद रहे। मंच संचालन रमेश चंद्र पटेल और प्रकाश पंड्या ने किया।

स्थानीय उत्कर्ष महाविद्यालय के संरक्षक व हम सबके प्रेरणा स्रोत माननीय श्रीमान कन्हैया लाल जी बेरवाल साहब पूर्व आईपीएस बा...
19/07/2022

स्थानीय उत्कर्ष महाविद्यालय के संरक्षक व हम सबके प्रेरणा स्रोत माननीय श्रीमान कन्हैया लाल जी बेरवाल साहब पूर्व आईपीएस बांसवाड़ा व आरपीएससी के सदस्य रहे माननीय बेरवाल साहब की भावना रही है कि इस क्षेत्र के युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुझान बढ़े व अधिक से अधिक प्रतिभाओं का चयन राजकीय सेवा में हो उसी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक माननीय श्रीमान भूपेंद्र कुमार जी बेरवाल व संस्थान के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश जी सर ने इस क्षेत्र के प्रतिभागी जो R**T परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए परीक्षा पूर्व तैयारी व मोटिवेशन के लिए जयपुर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार R**T मॉडल प्रश्न पत्र के माध्यम से लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय सामाजिक अध्ययन व विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व अभ्यास के लिए PRE R**T परीक्षा का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया जिसमें स्थानीय क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह इस शुभ अवसर पर प्रबंधक के द्वारा अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गई वह उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई इसमें उत्कर्ष महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय रुप से अपनी भूमिका अदा की

सफल आयोजन के लिए उत्कर्ष महाविद्यालय की पूरी टीम बधाई की पात्र है।
**t

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरःगुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।जीवन के अंधकार को ज्ञान ...
13/07/2022

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।

जीवन के अंधकार को ज्ञान व संस्कार के अप्रतिम प्रकाश से आलोकित करने वाले श्रद्धेय गुरु को सादर वन्दन!

आप सभी को #गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर
उत्कर्ष परिवार

Address

Sandlai Badi Sajjangarh
Banswara
327602

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Utkarsh teachers training college posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Utkarsh teachers training college:

Shortcuts

Share