Rci Edu Hub Bansur

Rci Edu Hub Bansur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rci Edu Hub Bansur, School, Rci school bansur Near SDO office Bansur alwar, Bansur.

18/08/2026

15 Aug. Prade | Rci Edu Hub Bansur

स्वतंत्रता दिवस समारोह | RCI EDU. HUB, BANSURआज RCI EDU. HUB, BANSUR में देशभक्ति, उत्साह एवं गर्व के साथ स्वतंत्रता दिव...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह | RCI EDU. HUB, BANSUR

आज RCI EDU. HUB, BANSUR में देशभक्ति, उत्साह एवं गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त किया।

आइए, हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए एक सशक्त, शिक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

जय हिन्द!
वन्दे मातरम्!
For More Photo Click The Link:- https://www.transfernow.net/dl/202608157fucnuui

#स्वतंत्रता_दिवस िन्द #वन्दे_मातरम् #देशभक्ति

🇮🇳 भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।वीर शहीदों के बलिदान को शत-शत नमन, जिन...
15/08/2026

🇮🇳 भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
वीर शहीदों के बलिदान को शत-शत नमन, जिन्होंने हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया। 🙏

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर एकता, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। 🇮🇳✨

जय हिन्द 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳

🎖️ NCC चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन | RCI Edu. Hub Bansur 🇮🇳आज RCI Edu. Hub Bansur में विद्यार्थियों के NCC में चयन हेतु अ...
12/08/2026

🎖️ NCC चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन | RCI Edu. Hub Bansur 🇮🇳

आज RCI Edu. Hub Bansur में विद्यार्थियों के NCC में चयन हेतु अलवर से Army Team पहुँची। टीम द्वारा विद्यार्थियों की Running, Physical Fitness एवं Medical Test के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। 💪🇮🇳

हमारे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
देशसेवा की भावना और अनुशासन की ओर एक और मजबूत कदम! 🇮🇳✨

RCI EDU HUB BANSUR में नारी सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजनमहिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज R...
07/08/2026

RCI EDU HUB BANSUR में नारी सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन

महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज RCI EDU HUB BANSUR परिसर में "नारी सुरक्षा कार्यक्रम" का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे—

श्रीमती शिवानी जी (IPS)– कमांडेंट, 12वीं RAC बटालियन, दिल्ली
श्री सतवीर सिंह जी (IPS)– पुलिस अधीक्षक, जिला कोटपुतली-बहरोड़
श्रीमती आदिती कांवट जी (RPS)– अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा, जयपुर
श्रीमती लक्ष्मी सुथार जी (RPS)– DYSP, कोटपुतली
श्रीमती मनीषा मीणा जी (RPS)– DYSP, बानसूर
श्रीमती अनीता जी– इंस्पेक्टर एवं प्रभारी, मानव तस्करी यूनिट, कोटपुतली
श्री राजेश मीणा जी– CI, पुलिस थाना बानसूर, जिला कोटपुतली-बहरोड़

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पुलिस हेल्प लाइन नंबर को मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शित किया गया। पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबर का मैसेज दिया गया। निदेशक डॉ विजय कुमार तथा मैनेजमेंट टीम द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत तथा सम्मान किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में निडर होकर सहायता लेने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं हेल्पलाइन की जानकारी साझा की। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह आयोजन समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

आरसीआई शिक्षा ग्रुप बानसूर के प्रांगण में NALSA के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिवि...
04/08/2026

आरसीआई शिक्षा ग्रुप बानसूर के प्रांगण में NALSA के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बानसूर सुश्री वर्षा देवी रही।
इसके साथ ही एडवोकेट शंकर लाल सैनी, प्रियंका शर्मा तथा अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।
जज महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुड टच- बैड टच, फिजिकल हरासमेंट तथा मेंटल हैरासमेंट के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।
उन्होंने विद्यार्थियों से बातें करते हुए उनके लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से मजिस्ट्रेट मैडम ने विद्यार्थियों से वाद संवाद किया।
एडवोकेट शंकर लाल सैनी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अन्य लीगल जानकारी उपलब्ध करवाई।
निदेशक डॉ विजय कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज एक्ट 1987 के तहत स्थापित एक वैधानिक संस्थान है इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और लोक अदालत का आयोजन करना है ताकि लोगों को सस्ता और शीघ्र न्याय मिल सके। इसी के तहत यह कार्यक्रम आरसीआई के प्रांगण में आयोजित किया गया।

आयोजन के प्रारंभ में निदेशक डॉ विजय कुमार, प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या मिश्रा वाइस प्रिंसिपल श्री रवि जांगिड़ ने सभी अतिथियों का माला दुपट्टा तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

🌿☔ Harabhara Sawan ☔🌿Learning becomes magical when little hands explore through fun! 💚Our tiny learners celebrated Harab...
03/08/2026

🌿☔ Harabhara Sawan ☔🌿

Learning becomes magical when little hands explore through fun! 💚
Our tiny learners celebrated Harabhara Sawan by discovering different types of weather through joyful, hands-on activities. Smiles, creativity, and learning—all in one beautiful day! 🌈🌱
"Play • Explore • Learn • Grow" 💚

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे तथा...
03/08/2026

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वास हो।

Address

Rci School Bansur Near SDO Office Bansur Alwar
Bansur
301402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rci Edu Hub Bansur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rci Edu Hub Bansur:

Shortcuts

Share

Category