10/12/2021
हमने अपना हीरो खो दिया... यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है। रावत को अपना हीरो मानने वाले युवा भी उनके इस तरह जाने की खबर से व्यथित हैं।
वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टर के क्रश होने से शहिद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत,व उनके सभी साथी ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक साई तेजा और हवालदार सतपाल सभी वीर आत्माओं को हमारी तरफ से श्रद्धा सुमन। आप सभी वीर आत्माएं हमेशा हमारे दिलो में अमर रहेंगी।
वीर भारती के वीर सपूतों को हमारा नमन।
जय हिंद जय भारत।