Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur

Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur, School, GKP, Bansgaon.

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसके क्रम में आज वि...
29/08/2025

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिसके क्रम में आज विद्यालय में अनेक खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चो ने प्रतिभाग किया।

विभिन्न प्रकार के खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आगामी प्रबंध समिति की बैठक में पुरस्कृत किया जायेगा।
विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाई।

29/08/2025

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिसके क्रम में आज विद्यालय में अनेक खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चो ने प्रतिभाग किया।

विभिन्न प्रकार के खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आगामी प्रबंध समिति की बैठक में पुरस्कृत किया जायेगा।
विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाई।

आज Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव जी अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया गया।कार्यक्...
14/04/2025

आज Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव जी अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन परिचय तथा उनके द्वारा अखंड भारत के लिए किये गए उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में सभी बच्चे, आसपास के समुदाय के लोग तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

14/04/2025

जनपद गोरखपुर से स्वयं सेवी संस्थाएं सादर आमंत्रित हैं।

14/04/2025

परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक होगा समर कैंप

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप कुछ चयनित स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव देना है।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इन समर कैंप में योग, खेलकूद, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। इसके माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और संवाद कौशल को भी बढ़ावा दिया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, यह समर कैंप प्रतिदिन सुबह डेढ़ घंटे आयोजित किए जाएंगे। जिनमें खेलकूद, स्वास्थ्य और बुनियादी शिक्षा का संयोजन होगा। कैंप का संचालन शिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्वयंसेवकों की देखरेख में किया जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाएं और स्नातक छात्र भी इसमें भाग लेंगे ताकि बच्चों को एक बेहतर सहयोगात्मक माहौल मिल सके।

समर कैंप में बच्चों को गुड़ की चिक्की, बाजरे और रामदाने के लड्डू तथा गुड़-चना दिया जाएगा। समर कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को स्कूल की छुट्टियों को एक उपयोगी और सीखने योग्य अनुभव में बदलना है। इसके साथ ही बच्चों के कौशल विकास और व्यक्तिगत प्रगति को बढ़ावा देना भी है।

मौसम अपडेट: सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी:-उत्तर प्र...
13/04/2025

मौसम अपडेट: सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी:-

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच दक्षिणी और तराई इलाकों में तेज हवा के झोंकों संग गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी किया है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं संग वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, रविवार सुबह, प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों में झोंकेदार हवाओं संग बूदाबांदी हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूर्वी-तराई के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे दोबारा तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी आएगी और गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

13/04/2025
निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से 06-14 वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रदान की जाने व...
13/04/2025

निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से 06-14 वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के लिए सरकारी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।

Address

GKP
Bansgaon
273411

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Primary School Mehadiya, Gagaha, Gorakhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category