Excellent Coaching Centre

Excellent Coaching Centre Excellence is the gradual result of always striving to do better.

12/04/2026

Join now..
Excellent Groups of institution hata bazar shivpur gorakhpur..
Excellent Coaching Centre
Aman Srivastav

23/03/2026

Join now
Addmission open
Excellent Groups of institution hata bazar shivpur gorakhpur
Excellent Coaching Centre
Aman Srivastav

18/02/2026

"UP बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थीओ को शुभकामनाएं! 🎉
" 😊

Excellent Coaching Centre

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सीलेंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन Excellent Coaching Centre  हाटा बाजार में  *गणतंत्र दिवस* क...
27/01/2026

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सीलेंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन Excellent Coaching Centre हाटा बाजार में *गणतंत्र दिवस* के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजारोहण एवं वीर सपूतों को सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ। इसी क्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें कोचिंग के छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से भारत के युवा वर्ग में जोश एवं कर्तव्य निष्ठा का संचार करने का प्रयास किया गया। बीते दिनों में हुए प्रतियोगिताओ ( कबड्डी प्रतियोगिता, खो - खो प्रतियोगिता, हस्तकला प्रतियोगिता आदि) एवं मासिक प्रतियोगी परीक्षा के विजेताओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपांशु चंद कौशिक ( प्रधान प्रतिनिधि) रहे, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में संदीप चंद कौशिक, आमोद कुमार श्रीवास्तव, अजीत वर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा, गगहा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था की छात्राओं कृष्णा गुप्ता व स्मृति शुक्ला के द्वारा किया गया। संस्था के निदेशक अमन श्रीवास्तव ने आये हुए गणमान्य अतिथियों को आभार ज्ञापित किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक अनुराग श्रीवास्तव, दिव्यांश यादव, संदीप चौधरी, वलीउल्लाह अंसारी, कौशर अली अंसारी, रियासत अली, कौशल दुबे, राकेश पटवा, राहुल श्रीवास्तव रामदयाल गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता,रत्नेशधर दुबे,शीनू दुबे, अनुराधा चौरसिया, इकरा अंसारी, खुशी रावत आदि उपस्थित रहे।

14/11/2025

Children day 🎉🎉

*पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन*एक्सीलेंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, हाटा बाजार में हिंदी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रत...
15/09/2025

*पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन*

एक्सीलेंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, हाटा बाजार में हिंदी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के द्वारा बेहतरीन पोस्टर बनाया गया। जिसमें निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान का चयन किया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमन श्रीवास्तव ने भाग लिये विद्यार्थियों के पोस्टर को देखकर उनकी सराहना की, उन्होंने कहा इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती हैं अतः इस तरह के आयोजन कराना हमारी पहली प्राथमिकता होती है।
इस अवसर पर सीनू दुबे, अनुराधा चौरसिया, प्रियांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

15/09/2025

हिन्दी दिवस 💐💐

Send a message to learn more

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हैप्पी टीचर्स डे। 💐..
05/09/2025

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हैप्पी टीचर्स डे। 💐..



Excellent Coaching Centre हाटा बाजार में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवसएक्सिलेंट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन हाटा ब...
15/08/2025

Excellent Coaching Centre हाटा बाजार में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

एक्सिलेंट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन हाटा बाजार में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्कर्ष चंद कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं व आप जनता को सौंप दी गई।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए इंस्टीट्यूशन के निदेशक श्री अमन श्रीवास्तव जी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया ।साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों का परिचय भी अतिथियों से कराया ।
कार्यक्रम का संचालन रत्नेश धर दूबे ने किया।
इस अवसर पर अजीत कुमार वर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा, गगहा) आमोद कुमार श्रीवास्तव, आनंद प्रताप चंद कौशिक, संदीप चंद कौशिक, संतोष कुमार शुक्ला, वलीउल्लाह अंसारी, संतोष वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, झीनक यादव, फिरोज आलम, प्रशांत प्रजापति, रामदयाल गुप्ता, कौशल दुबे, राहुल श्रीवास्तव ,प्रबंधक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक अनुराग श्रीवास्तव, शिक्षकगण में सीनू दुबे, अनुराधा चौरसिया, प्रियांशु गुप्ता, इकरा अंसारी, प्रियांशु शुक्लाआदि लोग उपस्थित रहे।

Address

HATA BAZAR SHIVAPUR GORAKHPUR
Bansgaon

Opening Hours

Monday 7am - 7pm
Tuesday 7am - 7pm
Wednesday 7am - 7pm
Thursday 7am - 7pm
Friday 7am - 7pm
Saturday 7am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Excellent Coaching Centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share