09/05/2026
🌸 आज की उपस्थिति : 95%
🎯 हमारा लक्ष्य : 100%
वर्तमान में उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह के दोनों सहायक शिक्षक जनगणना कार्य में संलग्न हैं, फिर भी विद्यालय में बच्चों की 95% से अधिक उपस्थिति बनी हुई है।
यह हमारे विद्यालय के प्रति बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के विश्वास, लगाव और समर्पण का सुंदर उदाहरण है। ✨
बच्चों का विद्यालय के प्रति उत्साह और नियमित उपस्थिति यह दर्शाती है कि सीखने का वातावरण जितना सकारात्मक होगा, बच्चों का जुड़ाव उतना ही मजबूत होगा। 📚🌼
✨ “नियमित उपस्थिति ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।” ✨
खुशबू कुमारी
प्रधान शिक्षक
उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह
09/05/2026
आज की उपस्थिति 91.3%
हमारा लक्ष्य : 100%
🌸 चेतना सत्र — सीखने की सुंदर शुरुआत 🌸
जहाँ हर सुबह बच्चों के मन में जागती है नई ऊर्जा, नया उत्साह और अच्छे संस्कारों की रोशनी। ✨📚
मनीष कुमार आनंद
प्रधान शिक्षक
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोला, बांका
09/05/2026
🌼 PTM में दिखी सहयोग और संवेदना की मिसाल.. 🌼
“हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी” की थीम को सच्चे अर्थों में चरितार्थ करती एक प्रेरणादायक पहल।
नव प्राथमिक विद्यालय कोला में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आज केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संवेदनाओं, सहयोग और मानवता का सुंदर उदाहरण बन गई। 💐
कार्यक्रम के दौरान Student of the Month एवं Parents of the Month का चयन किया गया। इसी बीच विद्यालय परिवार के सामने एक ऐसी परिस्थिति आई, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
एक परिवार के दो छोटे बच्चे विद्यालय से दूर थे और आज भी अनुपस्थित थे। कारण था आर्थिक तंगी की वजह से विद्यालयी पोशाक उपलब्ध न होना और आवश्यक दस्तावेजों का अभाव। बच्चों की माता अब इस दुनिया में नहीं हैं, और उनके पिता अकेले ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विद्यालय परिवार ने हार नहीं मानी। लगातार प्रयास कर दोनों बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया गया। आज संगोष्ठी के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन बच्चों के पिता को उन बच्चों के लिए विद्यालय पोशाक भेंट की गई।
यह दृश्य इतना भावुक और प्रेरित करने वाला था कि उसी पल वहां उपस्थित कुछ अभिभावक भी आगे आए और बच्चों के पिता को आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि उन बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। अभिभावकों द्वारा किया गया यह सहयोग न केवल उस परिवार के लिए सहारा बना, बल्कि हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी बन गया। इस पहल ने हमें भावुक करने के साथ-साथ गौरवान्वित होने का अवसर भी प्रदान किया।
हमने इस पूरे वृतांत का कोई फोटो इसलिए नहीं लिया, ताकि उन बच्चों के पिता की भावनाओं और आत्मसम्मान को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।
✨ यह घटना बताती है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बनने का नाम भी शिक्षा ही है।
जहां संवेदनाएं जीवित होती हैं, वहीं सच्ची शिक्षा जन्म लेती है। 💐
✍️ मनीष कुमार आनंद
प्रधान शिक्षक
नव प्राथमिक विद्यालय कोला
प्रखंड सह जिला बांका
02/05/2026
📚 चेतना सत्र प्रस्तुति
ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह एवं
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोला
प्रखंड सह जिला - बांका
29/04/2026
चेतना सत्र में शारीरिक व्यायाम।
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोला, प्रखंड सह जिला - बांका
29/04/2026
🎉 आज की विशेष उपलब्धि
आज तीन बच्चियाँ विद्यालय में नया ड्रेस पहनकर आईं।
👉 उनके उत्साह और अनुशासन को प्रोत्साहित करने हेतु तीनों को “Student of the Day” का पुरस्कार प्रदान किया गया।
1. गुलप्शा खातून
2. साबरीन खातून
3. इरशाना खातून
👏 सभी बच्चों के लिए यह एक प्रेरणादायक पहल है।
विद्यालय परिवार की ओर से इनके जागरूक माता-पिता व अभिभावक को बहुत-बहुत धन्यवाद।
📌 कार्य योजना
📌 क्षेत्र भ्रमण एवं अभिभावक सहयोग
क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से हम लगातार बच्चों के परिवारों से मिलते हैं तथा बच्चों के हित में कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करते हैं। विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव को देखते हुए अभिभावक भी हमें पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
यह सहयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।
मनीष कुमार आनंद
प्रधान शिक्षक
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोला
प्रखंड सह जिला - बांका
25/04/2026
📖 गणित की कक्षा – सीखने का आनंद
आज बच्चों के साथ गणित पढ़ाते हुए एक बार फिर महसूस हुआ कि सही तरीके से समझाया जाए तो गणित सबसे आसान और मजेदार विषय बन जाता है।
हमारा प्रयास यही है कि हर बच्चा गणित से डरे नहीं, बल्कि उसे समझे और उससे दोस्ती करे।
Urdu P.S Bidaydih, Banka
23/04/2026
🌼 🏃♂️ शारीरिक व्यायाम – स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन
आज विद्यालय में बच्चों के साथ शारीरिक व्यायाम कराया गया। व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी प्रसन्न और एकाग्र बनता है।
बच्चों में अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना विकसित करने के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है।
चेतना सत्र के समापन उपरांत सभी की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे उपस्थिति का सटीक एवं पारदर्शी अभिलेखन सुनिश्चित हो सके।
Urdu P.S Bidaydih...✍️📚💐
22/04/2026
N.P.S. Kola, Banka में बच्चों को स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देते हुए मिड-डे मील से पहले हाथ धोने की आदत विकसित कराई जा रही है।
साफ-सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा—यही है हमारे विद्यालय की पहचान। 🍽️🧼📚