Co-ordination activities for junior school at New Holy Ganges Public School
Holy Ganges Public School
We are experts in providing tuition at home.We have an exclusive data base of 4000+ tutors!! Visit www.shikshamitra.in Find Private home tutors in Bangalore.
A place where you get expert faculties who make study more of an enjoyable experience than a burden. We are friends to your child's bright future. Teachers are professionally trained and available at competitive pricing with free demo class
19/08/2025
89 साल के पूर्व सैनिक का सम्मान
न्यू होली गंगेज पब्लिक स्कूल में आज एक खास पल, जब 1962, 1965 और 1971 की जंग लड़ने वाले पूर्व जूनियर कमांडिंग ऑफिसर श्री परमानंद सिंह जी ने स्कूल का दौरा किया।
89 वर्ष की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ, वे रोज 10 किमी चलते हैं। सबसे बड़ी बात, उन्होंने देश की सेवा करने के बाद भी अपनी पेंशन नहीं ली, ताकि वे स्वाभिमान से अपना जीवन जी सकें।
स्कूल के प्रिंसिपल श्री समरेश जालान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान व्यक्ति के पोते-पोती हमारे स्कूल में पढ़ते हैं। उनका जीवन त्याग, साहस और सादगी का सच्चा उदाहरण है।
30/10/2024
Celebrations at School. Wish all a very happy
29/10/2024
All are invited! The painting are made on theme. A chance to honour the people working in the armed forces. Do come!
29/10/2024
Is it on 31st or 1st?
18/10/2024
Under the able leadership of then Khagaria DM, Dr Alok Ghosh, our district achieved maximum number of simultaneous hand washes in a day in the whole country. The same was recorded in the India Book of Records. The school coordinated all the activities of that day. I was so proud to be holding the certificate by the India book of records.
16/10/2024
Cleanliness is next to godliness. 🌱✨
Let's foster a healthy and hygienic environment in our schools. By inculcating the habits of cleanliness among our children, we are not only promoting physical well-being but also nurturing values that will benefit them throughout their lives.
07/10/2024
New Holy Ganges Public School Wishes you a very Happy Durga Puja. Jai Maa Durge!
04/10/2024
Thank you to the media persons for covering the news of our students' work on The appreciation thus received keeps us motivated!!
03/10/2024
गाँधी जयंती न्यू होली गैंजेज़ पब्लिक स्कूल छात्र छात्राओं द्वारा अलग ढंग से मनाया गया।
खगड़िया, 2 अक्टूबर 2024: गांधी जयंती के अवसर पर न्यू होली गैंजेज़ पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 9 और 10 के छात्रों को महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित गाँधी फिल्म दिखाई गई। गाँधी फिल्म १९८२ में निर्देशक रिचर्ड एटनबरो द्वारा बनाई गयी थी जिसमे बापू की भूमिका बेन किंग्सले ने निभाई थी। इस फिल्म ने ८ ऑस्कर जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था।
कक्षा 8 के छात्रों ने "क्या भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था के लिए तैयार है?", "क्या स्कूलों से यूनिफॉर्म हटाना चाहिए?" और "क्या कक्षा में मोबाइल फोन की अनुमति दी जानी चाहिए?" जैसे विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में बोल कर कक्षा ८ की साँची को प्रथम स्थान एवं कक्षा ८ के ही छात्र सिद्धार्थ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विपक्ष में बोल कर आर्य डरोलीअ को प्रथम स्थान एवं सौरव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 5 के छात्रों ने महात्मा गांधी के जीवन पर हिंदी और अंग्रेजी में भाषण दिए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा ७ के अमिश राज एवं अभिनव कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
स्कूल ने इस अवसर पर महात्मा गांधी की शिक्षाओं और उनके जीवन के संदेशों को छात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया। छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक सत्य नारायण शर्मा की अगुवाई में यह कार्यक्रम महात्मा गाँधी के जीवन और उनके आदर्शों को बच्चों तक पहुँचाने में सफल रहा।
02/10/2024
प्रिय मित्रों,
विगत कुछ समय से आप देख रहे होंगे कि बहुत जोर शोर से स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। आज राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की जयंती पर इस समारोह (स्वछता अभियान) का समापन हुआ। यक्ष प्रश्न यह है कि क्या स्वछता अभियान मात्र समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए या यह पूरे वर्ष सतत चालू रहना चाहिए? मेरा व्यक्तिगत विचार यह है कि स्वच्छ रहना और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना कोई समारोह नहीं है। मेरा मानना यह है कि आपको स्वछता अभियान पूरे वर्ष चलना पड़ेगा तब जा कर कुछ परिवर्तन होगा। हमारे विद्यालय में हम इस समाहरोह को पूरे वर्ष मानते हैं और यहाँ अध्ययनरत छात्र छात्राओं को इसकी सीख देते हैं। इसी सीख के कारण आप जब भी आये आपको विद्यालय स्वच्छ ही मिलेगा। आपका इस बारे में क्या विचार है नीचे कमेंट कर जरूर बताएं ताकि विद्यालय को आपके विचारों से कुछ सीखने को मिले।
समरेश जालान
प्राचार्य
29/09/2024
न्यू होली गैंजेज़ पब्लिक स्कूल के छात्र ने बिहार गणित प्रतिभा खोज परीक्षा में स्थान प्राप्त किया
खगड़िया, 29 सितंबर: खगड़िया जिले के न्यू होली गैंजेज़ पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु राज ने बिहार गणित प्रतिभा खोज परीक्षा में स्थान प्राप्त में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में पूरे जिले में केवल चार छात्र ही चयनित हुए थे, जिनमें से प्रियंशु राज भी एक है। इस उपलब्धि पर स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है।
स्कूल के प्रधानाचार्य समरेश जालान ने छात्र की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने छात्र को भविष्य में और भी अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Holy Ganges Public School Gandhi Nagar
Bangalore
560070