Bharadvaj sir, 4 IAS & BPSC

Bharadvaj sir, 4 IAS & BPSC IAS & BPSC

Please subscribe and    if you like it!!
04/06/2021

Please subscribe and if you like it!!

  एक दमदार जिन्दगी हम सभी जानते हैं कि  #मेहुल_चोक्सी एक भगोड़ा हीरा कारोबारी है। उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर...
04/06/2021

एक दमदार जिन्दगी

हम सभी जानते हैं कि #मेहुल_चोक्सी एक भगोड़ा हीरा कारोबारी है। उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को लगभग 14 हज़ार करोड़ का चूना लगाया है! आजकल वह एंटीगुआ बारवुडा में बतौर वहाँ के नागरिक रह रहा है। इस समय उसके ऊपर डॉमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में मुक़दमा चल रहा है। भारत वर्ष 2018 से उसे देश वापस लाने के लिये कूटनीतिक कोशिशों में लगा हुआ है।
कूटनीति वैदेशिक सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने का एक उपकरण होता है। फ़रीद ज़कारिया के अनुसार, ‘’विदेश नीति (कूटनीति) लागत-लाभ पर आधारित एक समीकरण होता है, न कि कोई धर्मशास्त्र’’-(Foreign policy is a matter of cost and benefit, not theology.). कौटिल्य ने ईसा पूर्व 321 में ‘विजिगिषु’ का सिद्धांत प्रतिपादित किया था। यह उसकी विदेश नीति (कूटनीति) से संबंधित है. इसमें वह लिखता है-‘’हर मैत्री (कूटनीति) के पीछे निजी स्वार्थ छिपा होता है।’’ मोदी सरकार द्वारा जब डॉमिनिका को कोरोनारोधी वैक्सीन देने का फ़ैसला किया गया तो भारत में रहने वाले कुछ सिरफिरे नेताओं ने इस पर सवाल उठाये! आज इसी वैक्सीन डिप्लोमैसी का नतीजा है कि डॉमिनिका की सरकार कह रही है कि मेहुल चोक्सी का भारत को न सौंपे जाने का तर्क निराधार है। उसका इस मामले में कोई क़ानूनी अधिकार (locus standi) नहीं है।
रही बात मेहुल चोक्सी के भारत प्रत्यर्पण की तो भारत के पक्ष निम्नलिखित पॉंच बातें जाती हैं—
1.भारत दोहरी नागरिकता की इजाज़त नहीं देता (देखें नागरिकता अधिनियम, 1955);
2.उसने भारत की नागरिकता के परित्याग की कोई औपचारिकता पूरी नहीं की। अर्थात् वह आज भी भारत का नागरिक है; यहॉं तक कि वह पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1A) का भी दोषी है।
3.वह एक गम्भीर आर्थिक अपराध कर भारत से भागा है; उसके ऊपर तीन क़ानूनों-भ्रष्टाचार निवारक क़ानून, 1988, भगोड़ा आर्थिक अपराध (निवारक) क़ानून, 2018 तथा PMLA,2002 [मनी लाउंडरिंग (निवारक) अधिनियम] के अंतर्गत मुक़दमे चल रहे हैं। उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है;
4.वह डॉमिनिका में अवैध प्रवेश का दोषी है जिससे डॉमिनिका के ‘कोर्ट ऑव जस्टिस’ के पास उसके अधिकारों के संरक्षण का कोई सॉलिड क़ानूनी अधिकार नहीं है (मानवाधिकार के संरक्षण को छोड़कर);
5.डॉमिनिका की सरकार कमर कस के भारत के साथ खड़ी है; वह मेहुल चोक्सी के मामले में वहाँ चल रही क़ानूनी कार्रवाई को ही आधारहीन बता रही है।
यदि मोदी सरकार चोक्सी को भारत लाने में सफल हो जाती है तो यह उसकी एक बड़ी कूटनीतिक जीत होगी! कोरोना कुप्रबंधन का आरोप झेल रहे मोदी के लिये यह एक राहत देने वाली घटना हो सकती है!

03/06/2021
• Skill Development related Schemes to tackle LWE...o ROSHNI is a special initiative under, Pandit Deen Dayal Upadhyaya ...
03/06/2021

• Skill Development related Schemes to tackle LWE...

o ROSHNI is a special initiative under, Pandit Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana which envisages training and placement of rural poor youth from affected districts.

o ITIs and Skill Development Centres have been established in LWE affected districts.

• The Naxal insurgency in India originated in a 1967 uprising in Naxalbari, West Bengal by the Communist Party of India ...
03/06/2021

• The Naxal insurgency in India originated in a 1967 uprising in Naxalbari, West Bengal by the Communist Party of India (Marxist).

• They are the group of people who believe in the political theory derived from the teachings of the Chinese political leader Mao Zedong.

• Presently, 90 districts in 11 states in the country are considered LWE affected.

• Chhattisgarh and Jharkhand continue to account for 69.10% incidents of naxal violence across the country.

03/06/2021

गारंटी आप दोबारा जरूर पढ़ोगे

बहुत आराम से पढ़िए मज़ा अंत में आएगा। प्रश्नों का संकलन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया है !!
*1.* क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है ?
*2.* मोदी सरकार का यह कौनसा कार्यकाल है ?
*3.* कितने चम्मच से एक टेबल स्पून बनता है ?
*4.* हिन्दू पुराणों में कितने वेद होते हैं ?
*5.* राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
*6.* भारत की तुलना में और कितने देशों का क्षेत्रफल बड़ा है ?
*7.* पानी का Ph. मान क्या होता है ?
*8.* सौर मण्डल में कुल कितने ग्रह हैं ?
*9.* संविधान की कौन सी अनुसूची प्रथम संशोधन द्वारा शामिल की गई ?
*10.* कितने मिलीमीटर का एक सेंटीमीटर बनता है ?
*11.* एक फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
*12.* कितने इंच का एक फीट होता है ?
*13.* उद्देश्य प्रस्ताव दिसम्बर की किस तारीख को प्रस्तुत किया गया था ?
*14. लोकसभा में पारित बजट को राज्यसभा कितने दिनों तक रोक सकती है ?
*15. एक समय का वाहन कर कितने वर्षों के लिए वैध होता है ?
*16. शटल कॉक में कितने पंख होते हैं ?
*17. भारतीय मुद्रा में कितनी भाषाएँ छपी होती हैं ?
*18. महाभारत में कुल कितने अध्याय हैं ?
*19. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
*20.* टी -20 क्रिकेट में प्रति टीम कितने ओवर होते हैं ?
*21.* महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ्रीका में कुल कितने वर्ष गुजारे थे ?
*22.* भारत के संविधान में मूलतः कितने भाग हैं ?
*23.* मानव शरीर में कुल कितने जोड़ी गुणसूत्र (क्रोमोजोम) होते हैं ?
*24.* एक अशोक चक्र में कुल कितनी लाइन्स होती हैं ?
*25.* M.L.A. बनने के लिए कम से कम कितने वर्ष आयु की अनिवार्यता होती है ?

....उत्तर....

सभी प्रश्नों के उत्तर उसका क्रमांक ही है।

Niraj bharadvaj IAS

Address

HSR LAYOUT
Bangalore
560068

Telephone

+919610895717

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharadvaj sir, 4 IAS & BPSC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Bharadvaj sir, 4 IAS & BPSC:

Shortcuts

Share

Category