15/02/2025
एक गुरु के लिए सबसे बड़ा गौरव और सम्मान वही है जब शिष्य सफलता के शिखर पर हो। कल भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (IRS) मनीष मीणा की engagement ceremony में सम्मिलित हुआ। मनीष जितना सरल और सहृदय पढ़ाई के समय था आज भी वैसा ही है, उतना ही सम्मान, चेहरे पे खुशी, पद का कोई गुमान नहीं। मनीष IIT-ISM धनबाद से ग्रेजुएट है इसलिए मेरा जूनियर भी है। समारोह में IIT धनबाद के और भी कई जूनियर्स मिले तो पुरानी यादें भी ताजा हुई। मैने मनीष की बहन मनीषा को भी पढ़ाया है वो भी सिविल की तैयारी कर रही है और मुझे उसकी भी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है। जल्दी ही मनीषा के नाम के आगे भी IAS लिखा जाए ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ। नव युगल मनीष और कविता को एक आदर्श दाम्पत्य जीवन की अनंत मंगल कामनाएं।