Krishna Vidhya Vihar English Academy Mundghisya

Krishna Vidhya Vihar English Academy Mundghisya It is through education alone that the holistic development of life takes place.

10/06/2026

धीरे धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा,ऋतु आए फल होय।।
भावार्थ :- अगर कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य पर धैर्य के साथ धीरे धीरे प्रयास करता रहे,मेहनत करता रहे तो समय आने पर अवश्य ही उसे लक्ष्य की प्राप्ति हो जाती है।

इसलिए मेरे प्रिय विद्यार्थियों आप अपने लक्ष्य पर डटे रहो लगातार मेहनत करते रहो लक्ष्य आपको 100% प्राप्त होगा।

09/06/2026
08/06/2026

बच्चे दो तरह के होते है
1. गॉड गिफ्टेड
2. मेहनती

:- जो मेहनती होते है वो थोड़े समय में ही बहुत कुछ सीख लेते है लेकिन वो अधिक समय तक किताबों का अध्ययन नहीं कर सकते उनको किताबों को लेकर अधिक समय तक मेहनत करना अरुचिकर लगता है।

:- लेकिन जो मेहनती होते है वो लगातार मेहनत कर ओर किताबों को अधिक समय देकर गॉड गिफ्टेड बच्चे से भी अधिक बेहतर कर जाते है जो एक अच्छी मेहनत का परिणाम होता है।

अतः जिनके पास गॉड गिफ्टेड दिमाग नहीं है वो मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है ।
अतः ये सत्य है कि मेहनत हमेशा रंग लाती हैं।
इसलिए प्यारे बच्चों सफलता का एकमात्र सूत्र है " मेहनत "

08/06/2026

मोबाइल से दूरी
पढ़ाई है जरूरी

03/06/2026

किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं ।
रोज किताब पढ़ो,रोज कुछ नया सीखो, रोज आगे बढ़ो ।
सवाल पूछने से डरो मत, सवाल से ही समझ आती है ।
गलती करने से मत डरो, गलती से ही सीखा जाता है ।
पढ़ाई बोझ नहीं, जीवन की रोशनी है ।
आज आपने किताबों को सही समय दिया तो आने वाला समय आपका किताबों में लिखने लायक होगा।

आदरणीय अभिभावक बंधुओं हम सब अपने बच्चों को एक शिक्षित,संस्कारी,ओर योग्य बनाना चाहते है लेकिन फिर भी वो आज इस क्षेत्र में...
18/05/2026

आदरणीय अभिभावक बंधुओं हम सब अपने बच्चों को एक शिक्षित,संस्कारी,ओर योग्य बनाना चाहते है लेकिन फिर भी वो आज इस क्षेत्र में असफल रहते है मतलब जैसा हम बच्चों से उम्मीद रखते है वैसा हमे बच्चों से नहीं मिल पाता है यह क्या कारण है?
आज मोबाइल का युग है इस मोबाइल के युग में हम ओर हमारा पूरा समाज इतना ग्रसित हो गया कि बच्चों को समय देना,उनके साथ बैठना,उनकी गतिविधियों की जांच करना उनके बोलचाल,व्यवहार इन सब पर हमने कभी मंथन ही नहीं किया ओर न हीं हमने ऐसा करने की सोच रखी ।
हम स्वयं अभिभावक ही मोबाइल ,राजनीति ओर दिखावे की होड में इतने लिप्त हो चुके है कि हम खुद को ही सही ओर गलत का आभास नहीं हो रहा ओर फिर हम उम्मीद रखते है कि बच्चे हमें कुछ अच्छा रिस्पॉन्स दे तो मेरे हिसाब से यह गलत है।
एक विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा तभी दे सकता है जब बच्चों के साथ एक माता - पिता भी घर पर अपना उत्तरदायित्व,जिम्मेदारी पूर्णत निभाए और आजकल यह समस्या लगभग हर घर की सबसे कठिन समस्या है।

फिर भी ऐसे कठिन दौर में हमारी संस्था के सभी अध्यापक बंधुओं ने कड़ी से कड़ी मेहनत कर बच्चों की सभी गलत आदतों में लगभग 50 % से अधिक सुधार किया जो हमें आज हमारे बच्चों में देखने को मिल रहा है
आज हमारे बच्चे हमारे विद्यालय परिसर में खुशी खुशी स्कूल आते है और जाते वक्त यह भी कहते नजर आए है कि सर हमारी छुट्टी बंद कर दो हमारा तो घर पर मन ही नहीं लगता आप तो हमे शाम तक पढ़ाते रहो ।
और साथ ही आदरणीय अभिभावक का भी हमे अच्छा फीडबैक मिल रहा है।
आज हम गर्व से यह कह सकते है कि हमारी स्कूल वास्तव में बच्चों के सर्वांगीण विकास को पूरी तरह पूरा करने में सक्षम ओर प्रयासरत है ।
हम आपसे वादा करते है कि बच्चों को समय, स्थिति ओर कक्षा के हिसाब से जो ज्ञान,शिक्षा उन्हें मिलनी चाहिए वो 100% मिलेगी ।
हमारा विद्यालय किसी अन्य विद्यालय से नहीं
सिर्फ समय ,स्थिति ,ओर क्लास से कंपीटिशन करता है जिससे बच्चा समय , स्थिति,ओर क्लास में बेहतर ओर सफल हो।
आप सभी अभिभावक बंधुओं से विशेष रूप से निवेदन है कि एक बार आप हमे अपने बच्चों की जिम्मेदारी अवश्य दे ताकि हम आपको यह बता सकें कि वास्तविकता में पढ़ाई क्या होती है ओर बच्चे अपने आप कैसे पढ़ते है।
धन्यवाद
राम राम जय श्री राधे जी

Address

बावल्या का बास मूंडघीस्या
Bandikui
BADIYAL

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna Vidhya Vihar English Academy Mundghisya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category