27/01/2026
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित
"संस्कृति उत्सव 2026" के अंतर्गत रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा में मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उन प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने पूर्व में तहसील एवं जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।तहसील एवं जनपद में चयनित गुरुकुल की किशोर वर्ग की छात्राएं वेदांशी व अग्रिमा ने मण्डल में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।
मंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में जनपद बांदा की विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय/उप शास्त्रीय एवं लोक गायन, नृत्य, वादन,काव्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आयोजन को सफल एवं स्मरणीय बनाया। प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु किया गया।
मंडल स्तर कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों सहित निर्णायक मंडल में ओठ श्रेया पाण्डेय, आलोक शुक्ला, संगीत/शिक्षक चित्रकूट इंटर कॉलेज, कीं, चित्रकूट, ज्योति विश्वकर्मा, सहायक आचार्य संगी,प्रो० मोहित, श्रीकारी जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट,धनंजय सिह, नटराज संस्थान प्रबंधक , डॉ० सुप्रभा मिश्रा संगीत प्रवक्ता भगवती प्रसाद ओमर इण्टर कॉलेज,कथक केंद्र बाँदा निदेशक अनुपमा त्रिपाठी रहीं।
सांस्कृतिक प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजन से जुड़े समस्त कार्मिकों का योगदान सराहनीय रहा। सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा।
संयुक्त निदेशक पर्यटन की ओर से आर.के. रावत ने संस्कृति उत्सव 2025–26 के जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
Gurukulam Kathak Sadhana Kendra