24/08/2023
आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमासिन की स्टूडेंट पुलिस कैडेट की 30 छात्राओं ने प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विद्यालय की स्टूडेंट पुलिस कैडेट नोडल अधिकारी राखी राना के नेतृत्व में कमासिन थाने का भ्रमण किया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने थाने की उपस्थिति, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस ऑफिस, महिला हेल्पडेस्क,एस एच ओ ऑफिस, बंदी गृह तथा अन्य विभिन्न प्रकार की पंजिकाओं का अवलोकन किया थाना अध्यक्ष कमासिन श्री संदीप सिंह ने छात्राओं को थाने में होने वाले कार्यों से अवगत कराया तथा छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया कि छात्राएं विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं और पुलिस विभाग द्वारा संचालित आपातकालीन सेवा अन्य हेल्पडेस्क, बाल अपराध, मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी । विद्यालय टीम की छात्रा कु0 ज्योति को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया तथा कुमारी ज्योति ने उसी समय थाने में आने वाले एक शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया उक्त अवसर पर उप निरीक्षक श्री गणेश शंकर चतुर्वेदी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, आनंद कुमार, महिला आरक्षी शालू, रूबी मिश्रा एवं थाने के पुलिस कैडेट नोडल अधिकारी श्री राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।