12/10/2025
हिरा मॉडल स्कूल एवं हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज, बाँदा के छात्रों ने राज्य स्तरीय अयोध्या चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन।
📍 7-10-2025 और 8-10-2025 को अयोध्या में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रकूट धाम मंडल का प्रतिनिधित्व किया।
अलकैफ अली (कक्षा 8, अंडर-14)
मोहम्मद अफ़्फान और अमीन (कक्षा 11, अंडर-19)
— सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बाँदा जिले का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्या मरयम खान, प्रबंधक अशफ़ाक रब्बानी, खेल शिक्षक अशोक कुमार व सहयोगी स्टाफ — मंज़र अहमद और चाँद सर — ने दी बधाई।
विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
"यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण का परिणाम है।"
विद्यालय प्रशासन ने आशा जताई कि ये प्रतिभाएं आगे भी जिले का नाम रोशन करेंगी।