05/09/2026
#मैक्सटन_स्ट्रांग_स्कूल_बनबसा में धूमधाम से मनाया गया #शिक्षक_दिवस
बनबसा। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल बनबसा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद #डॉ. #सर्वपल्ली_राधाकृष्णन का जन्मदिवस (शिक्षक दिवस) बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज चंद मैम, चकरपुर नौगवानाथ की ग्राम प्रधान श्रीमती माया चंद मैम मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के प्रबंधक श्री गिरीश चंद्र जोशी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती फिलीस जॉर्ज मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और डॉ. राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।