सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क, केशव उद्यान, बलरामपुर

  • Home
  • India
  • Balrampur
  • सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क, केशव उद्यान, बलरामपुर

सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क, केशव उद्यान, बलरामपुर Since:- 1965
Saraswati Shishu & Vidya Mandir Inter College,Balrampur. Email :- [email protected]
Mobile No. :- +91-9695110747
Pin Code :- 271201

26/01/2026

आगामी 8 फरवरी 2026 को विद्यालय में सायं 5:00 बजे वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रस्तावित है इसी के साथ ही सायं 3:00 बजे पुरातन छात्र परिषद की एक बैठक रखी गई है उपरोक्त दोनों कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

आज के गणतंत्रता दिवस कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
26/01/2026

आज के गणतंत्रता दिवस कार्यक्रम की कुछ झलकियां।

🌸🌸🌸🚩🌺🌺🌺🚩🌸🌸🌸 सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा:।।विद्या, ज्ञान एवं संगीत की ...
23/01/2026

🌸🌸🌸🚩🌺🌺🌺🚩🌸🌸🌸
सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी,
विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा:।।
विद्या, ज्ञान एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी हंसवाहिनी मां शारदे के प्राकट्योत्सव एवं ऋतुराज वसंत के आगमन की हार्दिक शुभकामनाएं।

सभी पूर्व छात्रों को विद्यालय परिवार से जोड़ने के हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है आप सभी से निवेदन है कि  जुड़ने का कष...
11/01/2026

सभी पूर्व छात्रों को विद्यालय परिवार से जोड़ने के हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है आप सभी से निवेदन है कि जुड़ने का कष्ट करें।

11/01/2026
बलरामपुर। आज दिनांक 11 जनवरी 2026  को स्वावलंबी पूर्व छात्रों की बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना ...
11/01/2026

बलरामपुर। आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को स्वावलंबी पूर्व छात्रों की बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में आयोजित किया गया। बैठक से पूर्व मां सरस्वती वंदना एवं पुष्पार्चन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश नारायण सिंह ने बैठक में उपस्थित पूर्व छात्रों का कुशल क्षेम पूछते हुए परिचय प्राप्त करते हुए विद्यालय के वर्तमान उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ दिव्य दर्शन तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने शिक्षाकाल के बारे में विस्तार से बात करते हुए लोगों से विद्यालय के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए अपील करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसी के साथ पूर्व छात्र परिषद को वृहत स्वरूप व सक्रिय रखने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री हरिवंश सिंह, पूर्व छात्र अनुराग पांडेय, डॉ रवि कृष्ण मिश्र, डॉ तुलसीष दुबे, संतोष कुमार सिंह, दीपेंद्र सोनी, उज्ज्वल, योगेश तिवारी अम्बरीष सहित समस्त आचार्यगण मौजूद रहे। तत्पश्चात स्वावलंबी पूर्व छात्रों के नवीन पदाधिकारियों का गठन हुआ। जिसमें डॉ तुलशीष दुबे को अध्यक्ष,उज्ज्वल कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश तिवारी,महामंत्री रवि, सह मंत्री राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, दीपेंद्र सोनी, प्रचार मंत्री अम्बरीष,संगठन मंत्री संतोष कुमार को मनोनीत किया गया। इसी क्रम में श्री सौम्य अग्रवाल को संरक्षक मंडल का दायित्व दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश नारायण सिंह ने आगामी बैठक 8 फरवरी 2026 में उपस्थित होने का आग्रह किया।

04/01/2025

आप सभी महानुभावों को सूचित किया जाता है की गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानन्द जयंती ( राष्ट्रीय युवा दिवस) के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया है, आप सभी पूर्व छात्रों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है।
विद्यालय परिवार भी सभी पूर्व छात्रों से संपर्क कर रहा और आप सभी पूर्व छात्रों से भी निवेदन है कि इस सूचना को अपने सहपाठी और अन्य लोगों तक पहुँचाए।

कल दिनांक 3 अप्रैल 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क बलरामपुर के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी को ...
04/04/2024

कल दिनांक 3 अप्रैल 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क बलरामपुर के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी को विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्री सतीश सिंह जी ने कार्य मुक्त किया तथा विद्या भारती के प्रतिष्ठित विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर जनपद अंबेडकर नगर में स्थानांतरित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलरामपुर में रामनगर फैजाबाद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री बृजेश नारायण सिंह नए प्रधानाचार्य होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या बहनों,प्रबंध समिति के बंधुओ तथा अभिभावकों ने स्थानांतरित प्रधानाचार्य के कार्य व्यवहार एवं विद्यालय के शैक्षणिक विकास के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवीन सत्र आरंभ 2024-25 आज दिनांक 2 अप्रैल 2024 को नवीन सत्र का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं सुंदरकांड के साथ सरस्वती शिशु /...
02/04/2024

नवीन सत्र आरंभ 2024-25
आज दिनांक 2 अप्रैल 2024 को नवीन सत्र का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं सुंदरकांड के साथ सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर में संपन्न हुआ इस अवसर पर भैया / बहिनों के प्रथम दिन विद्यालय आगमन पर प्रवेशद्वार पर प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव एवं आचार्य एवं आचार्या बहिनों द्वारा तिलक लगा कर एवं फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया सभी विद्यालय परिवार भैया / बहिनों ने सुंदरकांड पाठ का वाचन किया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भैया / बहिनों को नवीन सत्र की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान की, आज के इस अवसर पर केनरा बैंक के प्रबंधक द्वारा अनुसूचित जनजाति की गरीब बहिनों को अग्रिम पढ़ाई के लिए बहन संजना को पांच हज़ार रुपये का चेक तथा बहन शिवानी को दो हजार पांच सौ का चेक प्रदान किया जिसे प्रधानाचार्य जी ने उन बहिनों को चेक देकर सम्मानित किया तथा कठिन परिश्रम करते हुए अधिक अंक लाने की बधाई दी।

आज विद्यालय में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में के...
30/03/2024

आज विद्यालय में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केनरा बैंक के मैनेजर सर्वेश तिवारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल शुक्ल जी एवं आरएसएस के जिला प्रचारक अनिल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति के सह प्रबंधक एवं पूर्व छात्र डॉ दिव्य दर्शन तिवारी एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह जी तथा अनेक अभिभावक, पूर्व छात्र तथा भैया बहिन एवं आचार्यगण की उपस्थिति रही।
इस वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान कक्षा षष्ठ से लकी कश्यप ने 74.75% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, इसी प्रकार सप्तम से जय मिश्रा 90.05% कक्षा अष्टम से आदर्श मिश्रा ने 90.75% कक्षा नवम से प्रीति शुक्ला ने 83%, एकादश से प्रांजलि मिश्रा ने 83.30% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसी प्रकार प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा चतुर्थ से भैया आयुष्मान श्रीवास्तव तथा कक्षा पंचम से बहन प्रगति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने बधाई देते हुए और अधिक परिश्रम करके श्रेष्ठ अंक लाने तथा विद्यालय के गौरव बढ़ाने का कार्य के लिए प्रोत्साहित किया मुख्य अतिथि ने भैया बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा श्री कृष्ण गोपाल शुक्ल जी ने परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए अभिभावकों को अपने पाल्यों एवं उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर पूर्व छात्र योगेश तिवारी शिशु मंदिर के व्यवस्था प्रमुख दान बहादुर सिंह तथा मदन मोहन त्रिपाठी जी रीना जी कमलेश जी प्रमोद जी सत्य प्रकाश जी नीरज जी प्रियांशु जी सोमेश जी मीना श्रीवास्तव श्रेष्ठा जी जानकी शरण जी सुधा जी राज कुमार जी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ साधना जी एवं जानकी शरण जी ने किया।

29/02/2024

Address

Saraswati Shishu Vidya Mandir Balrampur
Balrampur
271201

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+919236037185

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क, केशव उद्यान, बलरामपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क, केशव उद्यान, बलरामपुर:

Shortcuts

Share

Category