04/04/2026
विदाई समारोह :
आज दिनाँक 04/04/2026 को श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तबड़ागाँव के प्रांगण में बी० ए० चतुर्थ सेमेस्टर एवं एम० ए० द्वितीय सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं द्वारा बी० ए० VI सेमेस्टर व एम० ए० चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं के लिए विदाई समारोह/ फेयरवेल पार्टी नव आरंभ विदाई समारोह-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजि० तुषारनंद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। तत्पश्चात अंकिता द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया साथ ही देवी वंदना आरती व निधि द्वारा किया गया। स्वागत गीत शिखा उपाध्याय और कीर्ति वर्मा द्वारा किया गया। उसके बाद प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छात्र/ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महाविद्यालय के मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षक और छात्र/ छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं द्वारा सभी शिक्षकगण का अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। साँस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रीति, सभ्या, ज्योति, खुशबु, आशिया, अंजलि और रूचि द्वारा किया गया।
भाषण पाठ प्रीतम द्वारा, भजन पाठ सविता राय द्वारा और कविता पाठ निधि द्वारा तथा ग्रुप डांस संध्या, निधि, वंदना आदि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में फेयरवेल कार्यक्रम की तारीफ करते हुए बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम के द्वारा बच्चों में नई ऊचाईयां प्राप्त करने की प्रेरणा प्राप्त होती है और जीवन के नए आरंभ में अग्रसर होने को प्रोत्साहित करती है साथ ही मुख्य अतिथि ने अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त और संचालन संयुक्त रूप से श्री बृजेश गुप्ता, अंकिता व सलोनी ने किया।