s s v m bltr

s s v m bltr परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेल्थरा रोड , बलिया

01/04/2026
01/02/2026

Path Sanchal on 77th republic day

रक्षाबंधन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर में सजी रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटाबलिया, 8 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परशुराम ...
08/08/2025

रक्षाबंधन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर में सजी रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटा

बलिया, 8 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर बेल्थरारोड बलिया में गुरुवार को "राखी बनाओ" प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक भावना का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में राखी प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगी, आकर्षक व इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कर सभी का मन मोह लिया। शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्नों द्वारा गीत, कहानी व नृत्य प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। बहनों ने भैयाओं को तिलक, आरती व राखी अर्पित कर पर्व की परंपरा निभाई।

प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश नारायण गिरि ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रथम सहायक संतोष कुमार यादव ने कहा, “ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती हैं ।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

*बलिया* । विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विद्यालय परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेल्थरा रोड ...
26/01/2025

*बलिया* । विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विद्यालय परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेल्थरा रोड ,बलिया में दिनांक 26/01/2025 को देश का 76 वाँ गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामाशंकर सिंह जी (अध्यक्ष) द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अन्य अतिथियों में श्री अनिल जायसवाल जी(व्यवस्थापक), डॉ अमित सिंह जी (सह व्यवस्थापक),श्री पवन कुमार जी (नगर कारवाह), श्री संजय बरनवाल (नगर संचालक), श्री संजय श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष), डॉ आलोक गिरी जी, श्री विजय सिंह जी, श्री आर के मिश्रा जी, श्री सुनील सिंह जी,एवं अन्य नगर के गणमान्य बंधु उपस्थित उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ आचार्य सतीश चंद्र द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश नारायण गिरि जी द्वारा कराया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के भैया /बहनों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके तहत घोष के भैया/ बहनों ने घोष के बदन द्वारा अतिथियों का सम्मान करते हुए, तिरंगे झंडे को सलामी दिया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान,उद्घोष, भारत माता की आरती, तीनों भाषाओं में भाषण , अभिनय गीत देशभक्ति गीत तथा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। आचार्य बंधु एवं आचार्य भगिनी के सक्रियता के कारण कार्यक्रम की रोचकता एवं भव्यता में चार चांद लग गया। विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा मनमोहक झांकियां के साथ नगर में संचलन भी निकल गया, जिसमें भारत माता की झांकी तथा महाकुंभ का विहंगम दृश्य की अद्भुत झांकी शामिल की गई थी।घोष के भैया बहिनों द्वारा अपने वाद्य यंत्रों के साथ संचलन की अगुवाई की गई। अंत में विद्यालय के कार्यालय प्रमुख श्री संतोष गुप्ता द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सभी आचार्य परिवार पूरे मन योग से लग रहे। विद्यालय के कर्मचारी भी सक्रिय रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख श्री संतोष कुमार यादव जी ने दी।

*दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम संपन्न*बेल्थरा रोड : आज दिनांक 04/12/2024 बुधवार को परशुराम जानकी सरस्वती शिशु/...
05/12/2024

*दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम संपन्न*
बेल्थरा रोड : आज दिनांक 04/12/2024 बुधवार को परशुराम जानकी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर, बेल्थरा बलिया, बलिया में वार्षिक निरीक्षण के क्रम में माo रविंद्र कुमार श्रीवास्तव जी प्रधानाचार्य- स० विद्या मंदिर देवरिया खास और माo इंद्रमणि त्रिपाठी जी प्रधानाचार्य - स ०शि० मन्दिर पडरौना , के द्वारा वंदना सभा में महत्वपूर्ण बौद्धिक से प्रारम्भ हुआ जिसमे कुल चार सदस्य है। निरीक्षण का कार्यक्रम 05/12/2024 तक चलेगा।

23/11/2024
आज दिनांक 23/11/2024 दिन शनिवार को परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर बेल्थरा रोड बलिया  में गुरु तेग बहादुर  जयंत...
23/11/2024

आज दिनांक 23/11/2024 दिन शनिवार को परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर बेल्थरा रोड बलिया में गुरु तेग बहादुर जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय में गुरु तेग बहादुर जयंती कार्यक्रम मनायी गई। कार्यक्रम में भैया/ बहनों ने गुरु तेग बहादुर जीवन पर अपने- अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रमुख बहन स्वाति जी ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर विस्तृत चर्चा भैया/ बहनों से की तथा उनके जीवन के मुख्य मूल्यों को बताया और कहा कि गुरु ने धर्म की रक्षा हेतु स्वयं को न्योछावर कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जयप्रकाश नारायण गिरि जी ने इस अवसर पर भैया/ बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें भी गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरित होकर राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित होने के लिए तत्पर रहना चाहिए।इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेल्थरा रोड में भैया एवम् बहनों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।
29/10/2024

आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेल्थरा रोड में भैया एवम् बहनों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।

06/08/2024

आज कक्षा सप्तम की बहन वत्सला का अवतरण दिवस दीप प्रज्ज्वलित एवम् पुष्पार्चन के साथ विद्यालय में मनाया गया। विद्यालय के तरफ़ से बहन को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।

परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर, बेल्थरा रोड ,बलिया में नए सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया।
02/04/2024

परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर, बेल्थरा रोड ,बलिया में नए सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया।

Address

Keshv Nagar Belthara Road
Ballia
221715

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when s s v m bltr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category