09/05/2025
युद्ध की आशंका के बीच राष्ट्र रक्षक लौट रहे हैं ड्यूटी पर अतः उन्हें आदरपूर्वक अपनी आरक्षित सीट दें...!
देश की रक्षा के लिए छुट्टियों से समय से पहले वापस लौट रहे हमारे वीर सैनिक आज बिना रिजर्वेशन भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। यदि आपकी नजर किसी ऐसे सैनिक पर पड़े तो कृपया उन्हें आदरपूर्वक अपनी आरक्षित सीट दें।
यदि कोई सैनिक सड़क मार्ग से जाता दिखे तो अपने वाहन में बिठाकर उन्हें अगले मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास करें।
यह न केवल एक मदद होगी, बल्कि राष्ट्र के रक्षकों के प्रति हमारा कर्तव्य और सम्मान का प्रतीक भी होगा।
आज उनका सम्मान, कल हमारा गर्व बनता है।
जय हिंद!
नोट- कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे !!
#सैनिकसम्मान #देशभक्ति