15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न
नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जीराबस्ती बलिया के विशाल प्रांगण में देश का 80वां स्वतन्त्रता दिवस पूरे धूमधाम व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय सह मंत्री श्री मंगल देव चौबे, विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव जी पूर्व प्रधान बहादुरपुर, अध्यक्ष श्री कृष्ण जी शाह (जिलाध्यक्ष वि० हि० प०), श्री भानु तिवारी जी, मानधाता सिंह समाजसेवी, श्री ज्ञानेन्द्र राय, विद्यालय के सह प्रबंधक श्री विनय सिंह जी, विद्यालय के अध्यक्ष श्री ताराचंद जी , श्री लल्लन जी गुप्ता वरिष्ठ प्रबन्ध समिति के सदस्य समारोह के प्रत्यक्ष गवाह रहे।
आये हुए अभ्यागत अतिथि ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तत्पश्चात भारत माता के श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत माता की आरती की। उसके पश्चात ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती के चित्र पर दीपार्चन, पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का श्री गणेश करने की घोषणा की।
कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान् प्रेम शरण मिश्र ने आगन्तुक अतिथियों का बच्चों के सम्मुख परिचय कराते हुए कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है जो ऐसे मनीषियों के बीच कार्यक्रम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बहनों ने अतिथियों के स्वागत गीत से प्रारम्भ किया व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति गीत, साहसिक प्रदर्शन, हिन्दी संभाषण, के साथ अंग्रेजी संभाषण को भैया/बहनों द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन वरिष्ठ आचार्य श्री हरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में बहन वैष्णवी मिश्र व समीक्षा प्रभाकर ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य,आचार्या बहनें एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।