Sheel Chand Kailashi Devi Sarswati Vidya Mandir IC Baldev Mathura

  • Home
  • India
  • Baldeo
  • Sheel Chand Kailashi Devi Sarswati Vidya Mandir IC Baldev Mathura

Sheel Chand Kailashi Devi Sarswati Vidya Mandir IC Baldev Mathura Activity

20/04/2026

शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कक्षा नर्सरी से पंचम तक के भैया बहिनों की माताओं के लिए मातृ गोष्ठी का आयोजन।

14/04/2026
*शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्यामन्दिर में मिला आचार्यों को प्रशिक्षण*🌳🌴🥗🥙🌹🪷विद्याभारती के विद्यालय शीलचन्द कैलाशी दे...
13/04/2026

*शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्यामन्दिर में मिला आचार्यों को प्रशिक्षण*
🌳🌴🥗🥙🌹🪷
विद्याभारती के विद्यालय शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्यामन्दिर इण्टर कॉलेज, बलदेव में आज डीo केo शर्मा और सुषेन्द्र मित्तल ने आचार्यो को प्रशिक्षण दिया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ ने दोनों प्रशिक्षकों का परिचय के साथ स्वागत कराया। प्रबन्धक सुरेश भारद्वाज ने प्रस्ताविकी रखी एवं विद्याभारती के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ऐसा हो कि हमारा राष्ट्र परम वैभव पर पहुँचे। बेसिक शिक्षा से प्रशिक्षक के रूप में आये सुषेन्द्र मित्तल ने अपने 30 मिनट के प्रशिक्षण में Artificial Intelligence का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि कोई भी टेक्नोलॉजी कभी भी टीचर को रिप्लेस नहीं कर सकती, साथ ही उन्होंने ChatGPT, Google Gemini के उपयोग में ग्रामेटिकल गलती को चैक करने को कहा। उन्होंने Canva, Bing Image Creator के उपयोग के साथ Cyber security ke विषय में भी प्रशिक्षण दिया। वायुसेना एवं वाइस प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत प्रशिक्षक
डीo केo शर्मा ने प्रशिक्षण में बताया कि हमारी शिक्षा ग्लोबली कैसे हो शिक्षा में कम्पटीशन का समावेश कैसे हो। साथ ही यह बताया कि सीमित संसाधनों से बहुत बड़ा चैलेंज टीम भावना के साथ कार्य करके हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने प्रशिक्षण में एक महत्वपूर्ण बात कही कि बिना अध्ययन के अध्यापन करने आना बेईमानी होगी। समय-समय पर इस तरह की प्रशिक्षण बेला लगती रहें ऐसी सहमति विद्यालय के प्रबन्धक को सभी आचार्य, अचार्याओं ने जताई।

🌈 *सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बलदेव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित* 🌳🌴🥗🪷🌹🥙आज दिनांक 30/03/2026 को विद्याभारती के...
30/03/2026

🌈 *सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बलदेव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित*
🌳🌴🥗🪷🌹🥙

आज दिनांक 30/03/2026 को विद्याभारती के विद्यालय शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, बलदेव (मथुरा) में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष हेमन्त सिंह , प्रबन्धक सुरेश भारद्वाज , प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़, बबलू सोनी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ एवं परीक्षा प्रमुख भानुप्रकाश द्वारा की गई। विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा।
इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया/बहिनों को विद्यालय के अध्यक्ष, प्रबन्धक, प्रधानाचार्य एवं आचार्य, आचार्याओं द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी में विराज (97.7%), कक्षा अरुण में योग्यता पांडेय (94.5%), कक्षा उदय में भरत (89.6%), प्रथम में दिव्या तोमर (93.2%), द्वितीय में काव्या (95.1%), तृतीय में भूमि (85.2%), चतुर्थ में त्रिशा चौधरी (91.2%), पंचम में साक्षी शर्मा (93.7%), षष्ट में सुरभि (92.6%), सप्तम में हर्ष अग्रवाल (90.1%), अष्टम में स्मृति शर्मा (91.6%), नवम 'अ' में गोपाल अग्रवाल (82.7%), नवम 'ब' में पूर्वी अग्रवाल (87.7%), एकादश 'अ' में नमन रावत (74.1%), एकादश 'ब' में बहिन संजना ने 87.4% अंकों के साथ अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त का विद्यालय को गौरवान्वित किया है। साथ ही आज मेंहदी, राखी, रंगोली व संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान एवं सर्वाधिक उपस्थिति लाने वाले भैया बहिनों के साथ संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त आचार्य, आचार्याओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ ने भैया/बहिनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया, प्रबन्धक सुरेश भारद्वाज ने सभी भैया बहिनों को निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद दिया, अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने भैया बहिनों को आशीर्वाद देते हुए कहा ऊंचाइयों को छूने के लिये हमें निरंतर प्रयत्नरत रहना चाहिये। कार्यक्रम का
संचालन अवधेश दुबे ने किया।

26/03/2026
🌈🌈 *शीलचन्द कैलाशी देवी सदस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में आज मनाया गया सम्मान एवं स्वागत  कार्यक्रम* 🪴🪴🌴🌴🌳🌳विद्या भा...
23/03/2026

🌈🌈 *शीलचन्द कैलाशी देवी सदस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में आज मनाया गया सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम* 🪴🪴🌴🌴🌳🌳
विद्या भारती के तत्त्वाधान में आज शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, बलदेव (मथुरा) में विद्यालय की निवर्तमान समिति के सम्मान एवं नवगठित प्रबन्ध समिति के स्वागत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । शुभारम्भ कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर गिरीश चन्द पाण्डेय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि उपेन्द्र दीक्षित विशिष्ट अतिथि डीo केo भारद्वाज, अमर सिंह रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविशंकर गौड़ ने प्रस्ताविकी रखी। निवर्तमान समिति के पदाधिकारियों विपिन बिहारी दीक्षित, संजीव अग्रवाल, सुदीप बंसल, जयपाल सिंह, रामकिशन सोनी, डॉक्टर जगदीश पाठक,एवं पूर्व में रहे पदाधिकारियों बसंतलाल अग्रवाल, सुरेश चन्द अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सुशीला भारद्वाज धर्म पत्नी ब्रज मुरारी भारद्वाज का परिचय एवं सम्मान विद्यालय के नवनियुक्त प्रबन्धक श्री सुरेश भारद्वाज द्वारा कराया गया। नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया ।

28/02/2026

National Science Day

28/02/2026

28 Feb National Science Day

28/02/2026

विज्ञान दिवस

Address

Baldeo

Telephone

+917078890232

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheel Chand Kailashi Devi Sarswati Vidya Mandir IC Baldev Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sheel Chand Kailashi Devi Sarswati Vidya Mandir IC Baldev Mathura:

Shortcuts

Share

Category