05/07/2015
कमीज के बटन ऊपर नीचे लगानावो अपने बाल खुद न काढ पानापी टी शूज को चाक से चमकानावो काले जूतों को पैंट से पोछते जानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना .... वो बड़े नाखुनो को दांतों से चबानाऔर लेट आने पे मैदान का चक्कर लगानावो prayer के समय class में ही रुक जानापकडे जाने पे पेट दर्द का बहाना बनानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ..., वो टिन के डिब्बे को फ़ुटबाल बनानाठोकर मार मार उसे घर तक ले जानासाथी के बैठने से पहले बेंच सरकानाऔर उसके गिरने पे जोर से खिलखिलानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,, , गुस्से में एक-दूसरे की कमीज पे स्याही छिड़कानावो लीक करते पेन को बालो से पोछते जानाबाथरूम में सुतली बम पे अगरबती लगा छुपानाऔर उसके फटने पे कितना मासूम बन जानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,, वो games period के लिए sir को पटानाunit test को टालने के लिए उनसे गिडगिडानाजाड़ो में बाहर धूप में class लगवानाऔर उनसे घर-परिवार की बातें सुनते जानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना .....वो बेर वाली के बेर चुपके से चुरानालाल –काला चूरन खा एक दूसरे को जीभ दिखानाजलजीरा , इमली देख जमकर लार टपकानासाथी से आइसक्रीम खिलाने की मिन्नतें करते जानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना .....वो लंच से पहले ही टिफ़िन चट कर जानाअचार की खुशबूं पूरे class में फैलानावो पानी पीने में जमकर देर लगानाबाथरूम में लिखे शब्दों को बार-बार पढके सुनानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,वो exam से पहले गुरूजी के चक्कर लगानाबार – बार बस important पूछते जानावो उनका पूरी किताब में निशान लगवानाऔर हमारा पूरे course को देख चकरानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,वो farewell पार्टी के दिन पेस्ट्री समोसे खानाऔर जूनियर लड़के का ब्रेक डांस दिखानावो टाइटल मिलने पे हमारा तिलमिलानावो साइंस वाली मैडम पे लट्टू हो जानाऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,वो मेरे स्कूल का मुझे यहाँ तक पहुचानाऔर मेरा खुद में खो उसको भूल जानामेरा बाजार में किसी परिचित से टकरानावो जवान गुरूजी का बूढ़ा चेहरा सामने आना ...तुम सब अपने स्कूल एक बार जरुर जाना .....
TGD