20/08/2026
राष्ट्रीय एकता युवा संसद में गूंजे लोकतांत्रिक विमर्श
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर युवाओं ने रखे तथ्यपूर्ण विचार
बालाघाट। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट में राष्ट्रीय एकता युवा संसद (NUYP) का गरिमामय आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारत में एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली : व्यवहारिकता एवं संवैधानिक वैधता” रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली की शैली में राष्ट्रीय महत्व के इस विषय पर तथ्यपूर्ण विचार, तर्कपूर्ण बहस और सार्थक संवाद प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पक्ष एवं विपक्ष से जुड़े संवैधानिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर गंभीरता से अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय एकता युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, तार्किक अभिव्यक्ति एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा। प्रश्नोत्तर, संवाद और संसदीय शैली की बहस के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
आयोजन ने युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर स्वतंत्र एवं तार्किक विचार रखने के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पहचानने का अवसर प्रदान किया। “युवा विचार—सशक्त भारत का आधार” की भावना को साकार करते हुए यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने वाला रहा।
इस अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह, चंद्रभान सिंह बाबू जी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल, पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल, प्रति कुलाधिपति वीरेश्वर सिंह, विंध्य शिक्षा समिति की सचिव सीमा सिंह, कुलगुरु बिप्लब पॉल, कुलसचिव डॉ. स्वाति जायसवाल, कार्यकारी निदेशक डॉ. मंजीत सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह एवं चंद्रप्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विधि विभाग के निदेशक डॉ. श्रीराम पटेल, देवांश सिंह, कमलेश बिसेन, अभिषेक सिंह सिसोदिया, राहुल मिश्रा, शुभम त्रिवेदी, मधुसूदन पाठक, लेफ्टिनेंट अतुल शुक्ला, संतोष बाहे, प्रवीण बिठले, काजल चोरागड़े, अंजलि पटले, गीता आठनेरे, प्रणव प्रतीक सहित विभिन्न विभागों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स उपस्थित रहे।