Diploma Engineers Association Balaghat

Diploma Engineers Association Balaghat its a communication for our membes of Diploma Engineers Association Balaghat

05/10/2014
02/10/2014
15August 2014 Abhiyanta Bhavan Balaghat
29/09/2014

15August 2014 Abhiyanta Bhavan Balaghat

29/09/2014

म.प्र.डि.इं.एसो.द्वारा उपयँत्री संवर्ग की ४-सूत्रिय मांग को लेकर किये जा रहे संघर्ष आन्दोलन के द्वितिय चरण भोपाल में एक दिवसिय विशाल धरना व जुलुस दिनाँक २४-९-१४ को कार्यक्रम के मुख्या-अतिथि माननिय् इं.सतनाम सिंह जी अध्यक्ष AIFODE एवं आप सार्क देंशों के डिप्लोमा इंजीनियरों के संगठन के भी अध्यक्ष हैं, द्वारा उपस्थित ६००० से भी ज्यादा अभियँताओं को संबोधित किया गया!!! उनके द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि यदि म.प्र. शासन द्वारा मांगों का निराकरण कर अभियँताओं के साथ न्याय नही हुआ ,तो पूरे देश के अभियँता आन्दोलन में उतरेंगे !!!!बस आपको अपनी एकता व अनुशासन बनाये रखनी है, विजय आपकी ही होनी है !!!जय संघ !!!जय भारत !!जय भारती!!!

29/09/2014

नेता जी ने नारा दिया, मंत्र हो गया !!
साहब जी ने फाइल गूंदी, तंत्र हो गया !!!

बाप मरा दाह किया और बेटा उड़ लिया!!
ये आदमी तो भाव-शून्य यंत्र हो गया!!!!!
(रचनाकार-प्रियदर्शी खैरा)

" हे अभियँता सच सच कहना !! "
+++++++++++++++++++++++++++
हे अभियँता सच सच कहना !!
अभियँता बन, आत्मा तृप्त है ना?
हे अभियँता सच सच कहना!!
अभियँता का ,आत्म-सम्मान है ना?

हे अभियँता सच सच कहना !!
विरोध की तेरे जेब पर काली पट्टी है ना?
हे अभियँता सच सच कहना !!
अभियँता मांगों के साथ तूँ है ना ?

हे अभियँता सच सच कहना !!
अनिश्चतकालीन छुट्टी पे जाने तैय्यार है ना?
हे अभियँता सच-मुच में ना !!
अभियँता का मान तुझे ही रखना !!

हे अभियँता फिर ना कहना !!
स्वाभिमान रक्षा का मिला मौका ना !!
हे अभियँता अब ना फिसलना !!
तेरा धीरज ,साहस और समर्पण कम हो ना!

हे अभियँता सच सच कहना !!
भय,मोह व लोभ त्याग, तूँ निशंक है ना?
हे अभियँता सच सच कहना !!
आर या पार संघर्ष को तूँ तैय्यार है ना!!

हे अभियँता सच सच कहना !!
तेरे अभियँता दिल में इंकलब है ना?
हे अभियँता सच सच कहना !!
तूँ भी भारत माता का लाल है ना?

हे अभियँता सच सच कहना !!
खोया मान सम्मान तुझको पाना है ना?
हे अभियँता सच सच कहना !!
शोषित ह्रदय में, विद्रोह चाह है ना ?

हे अभियँता सच सच कहना !!
अभियँता बन, आत्मा तृप्त है ना?
हे अभियँता सच सच कहना!!
अभियँता का ,आत्म-सम्मान है ना?
(निवेदक-आपका अनुज व मित्र )
++++++++++++++++++++++++++
जय संघ!!! जय भारत!!!जय भारती!!!

28/09/2014

Thanks to all my friends who has directly or indirectly participated in Dharna& Rally called by Diploma Engineers Association Bhopal on 24Sept 2014

23/09/2014

सभी अभियँता बन्धुओं से निवेदन है कि ,दिनाँक 24-9-14 की भोपाल में विशाल धरना व रैली में जरूर सामिल हों,और अक्टूबर माह से अनिश्चतकालीन असहयोग आंदोलन में जाने हेतु undated EL form अवश्य भरकर संगठन को देवें |
भोपाल जाने (रैली में) हेतु अपने-अपने विभागों में आकस्मिक अवकाश का आवेदन सभी कोई, अनिवार्य तयः दे देवें!!!!!कृपया शासकीय कार्य के दौरन काली पट्टी ,शर्ट की सामने वाली जेब पर तिकोने आकार की अवश्य धारण करें,
(प्रान्तिय निर्देश हैं,अभियँताओं के विरुद्ध
शासकिय नीतियों के विरोध स्वरूप).मित्रों शान्तिपूर्ण, अहिंसक विरोध दर्ज करायें| हम अभियँता कभी नहीं चाहेंगे की देश की विकाश गति में बाधा उत्पन्न हो !!!!परन्तु अभियँताओं की समस्या का हल निकलना ही चाहिए!!! दबा कुचला , निराशा व आत्म-ग्लानि, प्रवंचनाओं से पीड़ित व क्षुब्ध अभियँता ; इस स्थिती से निजात चहता है ,अपने अधिकार चाहता है, सम्मान की राह चाहता है,सच्चा न्याय चाहता है, पक्षपात से छुटकारा चाहता है, शासन की स्पष्ट नीति चाहता है, मेहनत का सही दाम चाहता है, इसी लिए ललकार चाहता है!!!!!!जय संघ!!!!जय अभियँता!!! जय भारत !!!!

23/09/2014

Anuj Pratap Singh प्रिय अभियँता मित्रों इसे पढ़ें अवश्य कृपा होगी!!

हे अभियँता!!हे जग भँता!!
कुछ एैसी तैय्यारी हो!!!!!!!!
तूफानो से !!तूफानो से!!तूफानो से यारी हो!!
कोई रोके!!!कोई टोके!!
पर ना कदम रुकने पाये!!
कोई हो मजबूरी तेरी
पर ना मन डिगने पाये !!
हे अभियँता!!हे जग भँता!!
कुछ एैसी तैय्यारी हो!!!!!!!!
तूफानो से !!तूफानो से!!तूफानो से यारी हो!!
मान बढ़ा अपना तूँ इतना
सर ना अब झुकने पाये !!!
कोई हो अवरोध राह में
अब ना वो टिकने पाये !!!
हे अभियँता!!हे जग भँता!!
कुछ एैसी तैय्यारी हो!!!!!!!!
तूफानो से !!तूफानो से!!तूफानो से यारी हो!!
स्वर ऊँचा अपना कर इतना
अब ना हक लुटने पाये!!!
मान बिठा मन में तूँ इतना
अब ना धीरज छुटने पाये!!
हे अभियँता!!हे जग भँता!!
कुछ एैसी तैय्यारी हो!!!!!!!!
तूफानो से !!तूफानो से!!तूफानो से यारी हो!!
संघर्षों का तूफान उठा दे
मन में एैसी आग जगा दे
दिल में एैसी हूक उठा ले
कण-कण में अब छोभ जगा दे
छण-छण में अब शोर मचा दे
पग-पग पर अब भँवर उठा दे
मंजिल जब तक ना मिल जाये
अब ना ये आँधी रुकने पाये !!
हे अभियँता!!हे जग भँता!!
कुछ एैसी तैय्यारी हो!!!!!!!!
तूफानो से !!तूफानो से!!तूफानो से यारी हो!!

जय जवान, जय किसान!!
जय अभियँता, देश महान!!

23/09/2014

Address

Office Of The. Diploma Engineers Association Jila Samiti Balaghat(M. P. )
Balaghat
481001

Telephone

9425447833

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Diploma Engineers Association Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category