20/08/2026
राष्ट्रीय एकता युवा संसद : युवाओं की लोकतांत्रिक सोच और नेतृत्व का मंच
बालाघाट। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट में राष्ट्रीय एकता युवा संसद (NUYP) का गरिमामय आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “भारत में एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली” रही।
कार्यक्रम में युवाओं ने “भारत में एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली : व्यवहारिकता एवं संवैधानिक वैधता” जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय पर तथ्यपूर्ण विचार, तर्कपूर्ण बहस और सार्थक संवाद के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय एकता युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ-साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना रहा। प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पक्ष एवं विपक्ष से जुड़े संवैधानिक, सामाजिक और व्यावहारिक पहलुओं पर गंभीर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान संसदीय शैली में प्रश्नोत्तर, संवाद और तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से युवाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन ने युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय विषयों पर स्वतंत्र विचार रखने की क्षमता को और मजबूत किया।
“युवा विचार—सशक्त भारत का आधार” की भावना को सार्थक करते हुए यह आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।
इस अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट के कुलाधिपति इंजी दिवाकर सिंह, चंद्रभान सिंह बाबू जी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर डॉ अलकेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल, पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल, विंध्य शिक्षा समिति सचिव सीमा सिंह, प्रति कुलाधिपति वीरेश्वर सिंह, कुलगुरु बिप्लब पॉल, कुलसचिव डॉ स्वाति जायसवाल, कार्यकारी निर्देशक डॉ मंजीत सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह, चंद्रप्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विधि विभाग के निर्देशक डॉ श्रीराम पटेल, देवांश सिंह, कमलेश बिसेन, अभिषेक सिंह सिसोदिया, राहुल मिश्रा, शुभम त्रिवेदी, मधुसूदन पाठक, लेफ्टिनेंट अतुल शुक्ला, संतोष बाहे, प्रवीण बिठले, काजल चोरागड़े, अंजलि पटले, गीता आठनेरे, प्रणव प्रतीक सहित सभी विभागों के निर्देशक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स उपस्थित रहे।