School Of Management-SPU,BALAGHAT

Directions Website

School Of Management-SPU,BALAGHAT We're dedicated to shaping the future of business leaders and innovators.

26/09/2026
26/09/2026

सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट में श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ गणेश पूजन, हवन विसर्जन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम संपन्न

बालाघाट। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना, हवन-पूजन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह जी , चंद्रभानु सिंह जी ( बाबू जी) चन्दा जायसवाल जी इंद्रसेन सिंह जी विंध्य शिक्षा समिति की सचिव सीमा सिंह जी प्रति कुलाधिपति वीरेश्वर सिंह जी, कुलगुरु बिप्लब पॉल जी, कुलसचिव डॉ. स्वाति जायसवाल जी, कार्यकारी निदेशक डॉ. मंजीत सिंह जी, उप परीक्षा नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह जी एवं चंद्रप्रताप सिंह जी सहित विभिन्न विभागों के निदेशक, विभागाध

सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट में श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ गणेश पूजन, हवन विसर्जन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम संपन्नबालाघा...
26/09/2026

सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट में श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ गणेश पूजन, हवन विसर्जन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम संपन्न

बालाघाट। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना, हवन-पूजन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह जी , चंद्रभानु सिंह जी ( बाबू जी) चन्दा जायसवाल जी इंद्रसेन सिंह जी विंध्य शिक्षा समिति की सचिव सीमा सिंह जी प्रति कुलाधिपति वीरेश्वर सिंह जी, कुलगुरु बिप्लब पॉल जी, कुलसचिव डॉ. स्वाति जायसवाल जी, कार्यकारी निदेशक डॉ. मंजीत सिंह जी, उप परीक्षा नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह जी एवं चंद्रप्रताप सिंह जी सहित विभिन्न विभागों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति देकर विश्वविद्यालय की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति, शैक्षणिक उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हवन-पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार में आस्था, आपसी सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का सुंदर संदेश देने वाला रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

जय श्री गणेश 🙏
सर्वे भवन्तु सुखिनः। 🙏

25/09/2026
🙏🌺 भगवान श्री गणपति जी की विदाई एवं विसर्जन — विशेष आमंत्रण 🌺🙏जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, Sardar Patel University, Balag...
24/09/2026

🙏🌺 भगवान श्री गणपति जी की विदाई एवं विसर्जन — विशेष आमंत्रण 🌺🙏

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, Sardar Patel University, Balaghat के A Block में स्थापित भगवान श्री गणपति जी की पूजन, हवन, भंडारा/प्रसाद वितरण एवं विसर्जन का पावन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भगवान श्री गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान एवं शुभता के देवता माना जाता है। आइए, उनके पावन आशीर्वाद के साथ इस उत्सव के समापन अवसर पर हम सभी श्रद्धा, अनुशासन और भक्तिभाव के साथ सहभागी बनें। 🙏

📅 दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
⏰ समय: दोपहर 1:00 बजे से
📍 स्थान: Block-A, Sardar Patel University, Balaghat

🎓 School of Commerce & Management के सभी BBA, B.Com, MBA एवं M.Com विद्यार्थियों से विशेष अनुरोध है कि इस आध्यात्मिक एवं पावन कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।

🌺 आइए, मिलकर भगवान श्री गणपति जी को श्रद्धापूर्वक विदाई दें और उनके आशीर्वाद के साथ ज्ञान, सकारात्मकता, सफलता एवं मंगलमय भविष्य की कामना करें।

🙏 गणपति बप्पा मोरया!

🌺 अगले बरस तू जल्दी आ! 🌺

School of Commerce & Management
Sardar Patel University, Balaghat (M.P.)

BBA BCom MBA MCom GaneshUtsav GanpatiCelebration Devotion StudentParticipation

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में “NEP 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली” पर अतिथि व्याख्यान आयोजितबालाघाट, 15 सितंबर 2026।सरदार ...
21/09/2026

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में “NEP 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

बालाघाट, 15 सितंबर 2026।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट के School of Commerce and Management द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को “Paradigm of Academic Leadership: NEP 2020 & Indian Knowledge System (IKS)” विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर इंजीनियर दिवाकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के Dean, Research & Development, Prof. Dr. C. P. Kushwaha उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS), अकादमिक नेतृत्व, उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं नवाचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

अपने संबोधन में प्रो. डॉ. सी. पी. कुशवाहा ने बताया कि NEP 2020 शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, मूल्यों एवं नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर School of Commerce and Management के Director, Dr. J. P. Yadav ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि माननीय चांसलर सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान, नेतृत्व एवं समकालीन शैक्षणिक विषयों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के informative एवं academic programmes आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में BBA, B.Com, MBA एवं M.Com सहित School of Commerce and Management के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान अकादमिक नेतृत्व, NEP 2020 एवं Indian Knowledge System से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा तथा वक्ता से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में Academic Leadership, Research & Innovation, Holistic Education तथा Indian Knowledge System जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा उन्हें भविष्य की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

School of Commerce and Management द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

— School of Commerce and Management
Sardar Patel University, Balaghat (M.P.)

20/09/2026

श्री गणपती उत्सव 2026 Sardar Patel University, Balaghat MP

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिताबालाघाट, 19 सितंबर 2026।सरदार पटेल विश्वव...
19/09/2026

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता

बालाघाट, 19 सितंबर 2026।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट में आज A Block में स्थापित भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा के समक्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न Schools के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और पूरे जोश, उमंग एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। 🎉🙏

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की कुलसचिव महोदया डॉ. स्वाति जायसवाल, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. डॉ. सी. पी. कुशवाहा, श्रीपाल अंगुरे, श्री संतोष बाहे, श्री अवधेश चौधरी, डॉ. मुनेश ठाकरे, श्री तरुण अंगुरे, श्री मधुसूदन पाठक, श्री पिपलाद पटले,श्री अभिषेक सिसोदिया, श्री अतुल शुक्ला, डॉ. मल्लिका जायसवाल, सुश्री सुप्रज्ञा वर्मा, सुश्री वंदना बिसेन एवं सुश्री गायत्री बिसेन सहित विश्वविद्यालय के समस्त Directors, Assistant Professors, Teaching एवं Non-Teaching Staff उपस्थित रहे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने टीम भावना, उत्साह, नेतृत्व, समन्वय एवं सामूहिक सहभागिता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणपति जी की आरती की तथा भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। 🌺🪔

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ एकता, सहयोग, टीमवर्क और सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने भगवान श्री गणपति जी से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के सुख, समृद्धि, ज्ञान, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

॥ गणपति बप्पा मोरया ॥ 🙏🌺

Sardar Patel University, Balaghat (M.P.)
Knowledge • Culture • Values • Excellence

🔐 CYBER SECURITY AWARENESS PROGRAM 💻आज के डिजिटल युग में Cyber Safety केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।आइए ...
19/09/2026

🔐 CYBER SECURITY AWARENESS PROGRAM 💻

आज के डिजिटल युग में Cyber Safety केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।
आइए जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और अपने डिजिटल जीवन को साइबर खतरों से सुरक्षित रखें। 🛡️

🎭 Skits | 🧠 Quiz | 🎤 Speech | 📊 Presentation

📅 22 September 2026 (Tuesday)
⏰ 3:00 PM
📍 Conference Hall, C Block

सभी Commerce & Management Department Students को इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाता है।

👉 Be Aware • Be Alert • Be Safe
🔐 Learn | Share | Stay Safe

Sardar Patel University, Balaghat (M.P.)
School of Commerce & Management

SardarPatelUniversity SPUBalaghat SchoolOfCommerceAndManagement BBA BCom MBA MCom DigitalIndia StaySafeOnline BeCyberAware

Address

Dongariya, Sardar Patel University Balaghat
Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when School Of Management-SPU,BALAGHAT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share